Hindi News

indianarrative

कीवी टीम होटल से निकली नहीं और 27 लाख की बिरियानी चट कर गए पाकिस्तानी ठुल्ले!

27 लाख की बिरियानी!

पाकिस्तान में सुरक्षा बिरयानी भरोसे है। तभी तो न्यूजीलैंड की टीम दौरा रद्द कर लौट गई। अब इंग्लैंड ने भी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंज के लौट जाने से पाकिस्तान की इंटरनेशल बेइज्जती हो गई है। इसे लेकर पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड न्यूजीलैंड बोर्ड से खफा है और कई आरोप लगा रहा है।। इस बीच जिस होटल में न्यूजीलैंड की टीम रुकी हुई थी वहां से एक मजेदार खुलासा हुआ है। खबर की माने तो न्यूजीलैंड की टीम के पाकिस्तान में रुकने के दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस ने 27 लाख की बिरयानी चट कर दिया।

पाकिस्तान में चल रही खबर को मानें  तो न्यूजीलैंड की टीम अपने दौरे के तहत इस्लामाबाद की सेरेना होटल में ठहरी थी। यहां पर खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद कैपिटल टेरेटरी पुलिस को तैनात किया गया था। इसके तहत 500 पुलिसवालों की ड्यूटी होटल में थी। इनमें पांच एसपी और कई एसएसपी शामिल थे। इन पुलिसवालों के खाने का खर्च ही 27 लाख रुपये आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों को दिन में दो दफा खाना मिलता था। इसके तहत बिरयानी आती थी। इसी का बिल 27 लाख रुपये है।

इस खुलासे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी हैरान है। पीसीबी के फाइनेंस विभाग के पास बिल पहुंचा तो वो हैरान रह गए। कहा जा रहा है कि कीवी खिलाड़ियों की सुरक्षा में फ्रंटियर कॉन्सटेबुलरी के जवान भी तैनात थे। अभी उनके भी खाने का बिल आना है। उनका खाना अलग से आता है।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान 18 साल के बाद पहुंची थी। इस दौरान वनडे और टी20 सीरीज खेलने थे। लेकिन धमकी मिलने के बाद खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया। खिलाड़ी इतने डर गए थे कि खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया।