Hindi News

indianarrative

IPL 2022 Auction: इस खिलाड़ी के लिए आपस में भिड़े दिल्ली कैपिटल्स और RR, देखें कितने में और किसने मारी बाजी

इस खिलाड़ी के लिए आपस में भिड़े दिल्ली कैपिटल्स और RR

आईपीएल 2022 ऑक्शन (IPL 2022Auction) में फ्रेंचाइजियां अनुभवी खिलाड़ियों को अपने पाले में खींचने के लिए जमकर पैसे बरसा रही हैं। खिलाड़ियों की किस्मत चमक रही है। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपए में अपने साथ लिया है।

Also Read: IPL 2022 ऑक्शन में जमकर खिलाड़ियों पर बरस रहे पैसे- इतने करोंड़ में बिके Shreyas Iyer- देखें किसने लगाई बोली

आर अश्विन मार्की प्लेयर्स के सेट का हिस्सा थे। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थी। अश्विन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में ही मुकाबला दिखा। आखिर में रॉयल्स ने बाजी मारते हुए अश्विन को अपने पाले में कर लिया। दिल्ली ने ही उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज किया था। दिल्ली से वे 7.60 करो़ड़ रुपये में खेलते थे। यह आईपीएल में अश्विन की पांचवीं टीम है। अभी तक वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम लिए खेल चुके हैं।

Also Read: Ind vs WI टीम इंडिया ने किया कैरेबियंस को क्लीन स्वीप, रोहित शर्मा के नेतृत्व में Team India ने रचा इतिहास

अश्विन आईपीएल (IPL 2022 Auction) के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। वे करीब दो साल से इस टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2021 के बाद उन्हें दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। वे 2009 से आईपीएल का हिस्सा हैं। चेन्नई ने जब 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था तब अश्विन टीम का हिस्सा थे। वे सीएसके के मुख्य गेंदबाजों में थे। 2015 तक वे इसी टीम में रहे। इसके बाद CSK पर दो साल का बैन लगा तब अश्विन राइजिंग पुणे सुपरजाएंट में शामिल कर लिए गए। 2018 में वो पंजाब किग्स में शामिल हुए और फिर 2020 में वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ आ गए। आईपीएल में अश्विन ने अब तक 167 मैच खेलें है और इसमें उन्होंने 145 विकेट अपने नाम किया है।