Hindi News

indianarrative

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने विराट कोहली की लगाई ‘क्लास’, देखें अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

courtesy google

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री कैप्टन विराट कोहली का हुक स्टेप सिखाती नजर आ रही है। वीडियो में विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज समेत टीम के कई खिलाड़ी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आरसीबी ने इस वीडियो की बिहाइंड द सीन वीडियो क्लिप शेयर की है।

 

 

वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि चहल की पत्नी धनश्री ने विराट कोहली को हुक स्टेप सिखाने में मदद कर रही है। आपको बता दें कि धनश्री वर्मा का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल है, इस चैनल पर 25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। धनश्री बॉलीवुड गानों को रीक्रिएट करती हैं। इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। धनश्री ने साल 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से पढ़ाई की है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा अपने खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी।