Categories: Uncategorized

यहां होगी Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की रिसेप्शन पार्टी। लीक हुई इनविटेशन कार्ड!

23 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस parineeti chopra और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। सादी के बाद एक्ट्रेस ससुराल भी चली गईं। ससुराल में परिणीति चोपड़ा का भव्य स्वागत हुआ। अब इनके रिसेप्शन पार्टी की खबर है। तीन जगह की पार्टी का जिक्र हो रहा था। मगर कंफर्मेशन नहीं था। हालांकि एक इनविटेशन के लीक होने से सारा भेद खुल गया है।

‘हंसी तो फसी’ एक्ट्रेस parineeti chopra ने 23 सितंबर को राघव चड्ढा संग सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने झीलों के शहर उदयपुर में साथ जीने-मरने की कसम खाई। एक्ट्रेस तो अब ससुराल भी पहुंच गई हैं। दिल्ली में हुए उनके स्वागत की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए। अब एक इनविटेशन लीक हो गया है। जिसमें तारीख और वेन्यू सब मेंशन है। बताया गया है कि रिसेप्शन कब और कहां पर होगा।

दरअसल, जब parineeti chopra और राघव चड्ढा की शादी हुई तो उसके कुछ घंटों बाद रिसेप्शन भी रखा गया। उदयपुर में हुई इस पार्टी के बाद खबर आई की अभी तीन रिसेप्शन और होने हैं। एक दिल्ली, दूसरा मुंबई और तीसरा चंडीगढ़। हालांकि पहले दो का तो पता नहीं। लेकिन तीसरे का एकदम पुख्ता हो गया है। क्योंकि जो इनविटेशन कार्ड लीक हुआ है, वो इसी से संबंधित है।

लीक हुई इनविटेशन कार्ड

इनविटेशन कार्ड में पहले तो राघव और परिणीति का नाम लिखा है। फिर दोनों के पेरेंट्स का नाम मेंशन है। और आखिरी में लोगों को 30 सितंबर को होने वाले रिसेप्शन लंच पर इनवाइट किया गया है। यह प्रोग्राम ताज चंडीगढ़ में होगा। जिसमें दोनों परिवार के लोग शामिल होंगे। हालांकि वहां पर ये रिश्तेदारों के लिए रखा गया है। जिसमें परिवार के ही लोग शामिल होंगे।

कुल तीन रिसेप्शन होंगे

वहीं, खबर है कि परिणीति अपने बी-टाउनवाले दोस्तों के लिए मुंबई में पार्टी रख सकती हैं और राघव राजनेताओं के लिए दिल्ली में रिसेप्शन प्लान कर सकते हैं। मगर अभी कोई कंफर्मेशन नहीं है। रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है। वैसे अब एक पार्टी को कंफर्म हो गई है, जिसका इनविटेशन लीक हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-फाइनली मिस्टर एंड मिसेज बन गए राघव और परिणीति। मांग में सिंदूर,हाथों में मेहंदी..कुछ ऐसी दिखी परी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago