Hindi News

indianarrative

भारतीयों को इस तरह इस्तेमाल कर रहा यूक्रेन! खुलासा होने पर मचा हड़कंप

रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना कीव और खरकीव से भारतीय छात्रों को निकालने में पूरी मदद कर रही है लेकिन यूक्रेन ने भारतीयों को बंधक बनाया हुआ है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि यूक्रेन के अधिकारियों ने भारतीय छात्रों के एक बड़े समूह को जबरन हिरासत में लिया है और उन्हें बंधक बना लिया है। यूक्रेन की पुलिस और अधिकारी भारतीयों को परेशान करने के साथ उन्हें पोलैंड सीमा तक नहीं जाने दे रहे हैं। बड़ी तादाद में भारतीय छात्र खारखीव में फंसे हैं। वो यूक्रेन छोड़ने के लिए रूस-यूक्रेन बेलगोरोड सीमा पर जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें यूक्रेनी अधिकारी गिरफ्तार कर रहे हैं।