Hindi News

indianarrative

विदेश कर्ज से दबा पाकिस्तान, मुश्किल में इमरान सरकार

 

इमरान खान जब सत्ता में आए थे तब उन्होंने अपनी सरकार को मुल्क की किस्मत बदल देने वाली 'तब्दीली सरकार' बताया था। अब इसी तब्दीली सरकार पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इमरान सरकार ने 2020-21 में दूसरे देशों से 15.32 अरब डॉलर का रिकॉर्ड कर्ज लिया। इसी के साथ तब्दीली सरकार ने 10.45 अरब डॉलर कर्ज मांगने का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।