Hindi News

indianarrative

G20 क्या है और भारत के लिए यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

G20 शिखर सम्मेलन का 18वां आयोजन दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 9 से 10 सितंबर को होने जा रहा है। पुरे भारत में G20 की धूम मची हुई है। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर यह G20 है क्या?

कौन से देश हैं G-20 के सदस्य?
भारत, अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके एवं यूरोपीय संघ शामिल हैं।

इन देशों को भी दिया गया न्योता
भारत ने मिस्त्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, बांग्लादेश, नाइजीरिया, ओमान सिंगापुर, स्पेन एवं संयुक्त अरब अमीरात को भी न्योता दिया है, जिसके बाद ये देश भी G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

कहां होगा G-20?
G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होगा। यहां 9-10 सितंबर को G-20 समिट होगा, जिसमें कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष आएंगे।

क्या रहेंगे G20 में मीटिंग के मुद्दे?
वर्तमान चुनौतियों में प्रमुख तौर पर विश्व में खाद्य संकट, ऊर्जा की कमी, जलवायु परिवर्तन, वर्तमान महामारी और यूक्रेन युद्ध का मुद्दा शामिल है।

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है G-20?
G-20 की अध्यक्षता करने से भारत को ग्रुप के सदस्य देशों के साथ व्यापार संबंधों को और भी मजबूत करने में मदद मिलेगी। अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो उनकी राय में भविष्य की ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ को हासिल करने में G-20 की एक रणनीतिक भूमिका है।