Hindi News

indianarrative

America ने भी आतंकिस्तान को जमकर धो दिया, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर कर रहा था बकवास!

America On BBC PM Modi

America On BBC PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर बीबीसी ने हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary on PM Modi) बनाई। जिसके रिलीज होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री पर सबसे ज्यादा अगर कोई खुश हो रहा है तो वो है पाकिस्तान। लेकिन, बीबीसी के इस डॉक्यूमेंट्री का ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक ने विरोध किया है। यह विवादित डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है। भारत का विदेश मंत्रालय इसे गलत नैरेटिव और दुष्प्रचार का हिस्सा बता चुका है। पाकिस्तान इसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (America On BBC PM Modi) को घेरने की कोशिश कर रहा है लेकिन, हर बार कि तरह इसपर भी उन्हें करारा जवाब मिला है। अमेरिका में भी जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने बीबीसी के इस डॉक्यूमेंट्री पर सवाल उठाए तो सुपर पावर ने बोलती बंद कर दी। अमेरिका (America On BBC PM Modi) ने कहा कि, उसे सब पता है। भारत ने इससे जुड़े सारे साझ्य हमें शेयर किया है। इसलिए दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश न करें। इसपर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए लताड़ लगाई थी।

पाकिस्तान पत्रकार की अमेरिका ने बंद की बोलती
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि उन्हें अमेरिका और भारत के साझा मूल्यों के बारे में जानकारी है। प्राइस 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की एक विवादित डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तानी पत्रकार के सवालों का जवाब दे रहे थे। न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेड प्राइस ने पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब देते हुए कहा, ‘आप जिस डॉक्यूमेंट्री का जिक्र कर रहे हैं, मुझे उसकी जानकारी नहीं है। हालांकि मुझे उन साझा मूल्यों की जानकारी है जो भारत और अमेरिका को दो संपन्न और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में स्थापित करते हैं।

नेड प्राइस बोले- भारत और अमेरिका का रिश्ता मजबूत है
नेड प्राइस ने कहा कि, ऐसे कई तत्व हैं जो भारत के साथ अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हैं। इसमें राजनीतिक, आर्थिक और लोगों से गहरे संबंध शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लोकतंत्र को ‘जीवंत’ करारा दिया। प्राइस ने जोर देकर कहा कि, भारत के साथ अमेरिका की पार्टनरशिप असाधारण रूप से गहरी है। दोनों देश उन मूल्यों को साझा करते हैं जो अमेरिकी लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र के लिए एक जैसे हैं।

सुनक भी मार चुके हैं पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा
बता दें कि, पाकिस्तान बीबीसी के इस विवादित डॉक्यूमेंट्री के जरिए पीएम मोदी को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है लेकिन, हर बार उसे मुंह की खानी पड़ रही है। इससे पहले ब्रिटन की संसद में भी पाकिस्तानी मूल के एक सांसद ने इसपर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से उनके विचार पूछे थे। जिसपर सुनक ने जवाब देते हुए कहा था कि, वह पीएम मोदी के इस तरह के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस मामले को लेकर ब्रिटिश सरकार का रुख बेहद साफ है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- जिस Muslim देश का इस्लामिक देशों ने छोड़ा साथ, PM Modi ने थामा हाथ, बोले- हम हैं न…