Hindi News

indianarrative

china के छूटेंगे पसीने!अमेरिकी वायु सेना को मिला परमाणु मिसाइलों का सबसे खतरनाक बॉम्‍बर

रेडर B-21 विमान छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट

B-21 Raider: दुनिया का सबसे घातक और एडवांस एयरक्राफ्ट B-21 अमेरिकी वायुसेना (United States Air Force) के बेड़े में शामिल हो गया है। फ्रांस के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल से भी एडवांस इस एयरक्राफ्ट को दो दिसंबर को लॉन्च किया गया। जानकारी के लिए बता दें, रडार की पकड़ में भी आने वाला यह बॉम्‍बर पारंपरिक हथियारों के साथ ही खतरनाक परमाणु हथियार भी दुश्‍मन पर बरसा सकता है। इतना ही नहीं बी-21 भविष्‍य में बॉम्‍बर फोर्स की रीढ़ होगा, जिसमें बी-21 और बी-52 खासतौर पर शामिल होंगे। कंपनी की मानें तो यह पहला मौका है जब दुनिया ने छठीं पीढ़ी के परमाणु बॉम्‍बर एयरक्राफ्ट को देखा है।

छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट

रेडर B-21 (Northrop Grumman B-21 Raider) विमान छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट है। जबकि, राफेल चौथी और पांचवी जनरेशन का विमान है। अभी तक अमेरिका को छोड़कर किसी देश के पास छठी जनरेशन का विमान नहीं है। चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे बड़े देश इस तकनीकि पर काम कर रहे हैं। दुनिया में अभी तक ऐसा कोई रडार नहीं बना जो रेडर B-21 को पकड़ पाए। इसका सॉफ्टवेयर इतना अपग्रेड है कि यह बिना भनक लगे किसी भी देश में हमला करके लौट आने में सक्षम है। यह लड़ाकू विमान अमेरिकी एयरफोर्स के B-1 व B-2 ग्रुप के एयरक्राफ्ट का अपडेटेड वर्जन है। जानकारी के मुताबिक, रेडर B-21 दुनिया का सबसे छोटा बॉम्बर एयरक्राफ्ट है। यानी यह जितना ज्यादा खतरनाक है, साइज में उतना ही छोटा भी है। इस विमान को लंबे समय तक लड़ाई में लड़ने के लिए सक्षम बनाया गया है। दुनिया के किसी भी हिस्से की निगरानी, खुफिया जानकारी के अलावा हमला करने में यह विमान सक्षम होगा।

राफेल के मुकाबले कितना खतरनाक?

राफेल के मुकाबले रेडर बी-21 बॉम्बर एयरक्राफ्ट काफी खतरनाक है। राफेल जहां चौथी और पांचवी पीढ़ी का विमान है तो रेडर छठी जनरेशन का एयरक्रॉफ्ट है। वहीं राफेल की स्पीड 1912 किलोमीटर/ घंटा है तो रेडर 3600 किलोमीटर/ घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। यह विमान पायलट के बिना ऑपरेट हो सकता है।

ये भी पढ़े: America देगा जापान को बेहद घातक मिसाइल,North Korea को दिखाएगा अपना ब्रह्मास्त्र

खतरनाक हथियारों से लैस

यह वॉरप्‍लेन न्यूक्लियर ग्रैविटी बम को कैरी कर सकता है जो B61 फैमिली से आते हैं। इसे रेडर जेट भी कहा जा रहा है क्‍योंकि यह दुश्‍मन के इलाके में घुसकर आसानी से मिशन पूरा करके वापस लौट सकता है। इस प्‍लेन को JASSM-ER पारंपरिक क्रूज मिसाइल से लैस किया जाएगा। साथ ही इसमें 2000 पौंड वाली जीबीयू-31 ज्‍वॉइंट अटैक डायरेक्‍टेड अटैक सैटेलाइट गाइडेड बम भी फिट किया जाएगा ताकि किसी भी एयरस्‍ट्राइक को सफलता से पूरा किया जा सके।

100 बॉम्‍बर्स का प्‍लान

अमेरिकी वायुसेना को एक छह बॉम्‍बर्स मिलेंगे जिनका उत्‍पादन जारी है। जबकि उसकी योजना ऐसे 100 बॉम्‍बर्स को तैयार करने की है जिन्‍हें क्रू के साथ और उसके बिना भी प्रयोग किया जा सके। इसकी कीमत को भी राज रखा गया है। वर्तमान समय में यह 750 लाख डॉलर बताई जा रही है।