Hindi News

indianarrative

रूस ने एक बार फिर Ukraine को किया तबाह, दागी गईं 70 मिसाइले,बढ़ा बिजली-पानी का संकट

यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला

रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) की जंग की को हमला बोले 9 महीने हो चुके हैं। इतने दिनों में रूस ने यूक्रेन के शहरों को खंडहर बना दिया है। रूस- यूक्रेन (Russia-Ukraine) की जंग में यूक्रेन को अपने कई शहरों को खोना पड़ा है। यही नहीं अब एक बार फिर से रूस और यूक्रेन के बीच जंग और ज्यादा खतरनाक हो गई है। फरवरी में शुरू हुई इस जंग के बाद यह अब तक के सबसे बड़े और खतरनाक हमलों में से एक माना जा रहा है। बीते शुक्रवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने इस मिसाइल अटैक का दावा किया है। इस साल फरवरी के महीने में रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध अब तक ख़त्म नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच युद्ध लगातार जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। अब तक के इस सबसे बड़े हमले में रूस ने यूक्रेन पर एक ही दिन में 70 मिसाइल दाग दी। इस हमले के चलते कीव को आपातकाल ब्लैकआउट करना पड़ा।

नए साल से और ज्यादा मचेगी तबाही

ताजातरीन मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। रूसी मिसाइल ने एक अपार्टमेंट ब्लॉक को अपना निशाना बनाया था, जो कि सेंट्रल सेंट्रल कर्यवयी में स्थित था। बता दें कि रूस ने ईस्टर्न यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्से में अपने अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन की गोलाबारी में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं कीव ने एक बार फिर से चेतावनी दी है कि मास्को अगले साल एक बार फिर से नए सिरे से युद्ध की तैयारी कर रहा है। बता दें, रूस (Russia) हाल के दिनों में यूक्रेन पर लगातार हमलावर है। इससे पहले भी रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने कम से कम तीन शहरों से धमाकों की खबरें मिलने की जानकारी दी।

ये भी पढ़े: Russia-Ukraine War: इस दिन खत्म होगा रूस-यूक्रेन का युद्ध! रक्षा विशेषज्ञों ने किया बड़ा खुलासा

यूक्रेनी राष्ट्रपति अन्य देशों से मांगी सहायता

शुक्रवार शाम के वीडियो संबोधन में, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के पास अभी भी कई बड़े पैमाने पर हमलों के लिए पर्याप्त मिसाइलें हैं और उन्होंने फिर से पश्चिमी सहयोगियों से कीव को अधिक और बेहतर वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अभी भी मजबूती के साथ वापसी कर सकता है। राष्ट्रपति ने यूक्रेन के लोगों को धैर्य रखने का आग्रह किया है। क्षेत्रीय अधिकारियों से ऊर्जा की आपातकालीन आपूर्ति की व्यवस्था करने में अधिक रचनात्मक होने की अपील भी कि है।

ग्रिड की आंशिक मरम्मत

पिछले हमलों के बाद देश ने अपनी अधिकांश बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर ली है लेकिन यह कार्य हर बार कठिन हो गया है। यूक्रेन ने लगभग आधे मिलियन बिजली जनरेटर का आयात किया है, लेकिन देश को सर्दियों से निपटने के लिए हजारों बड़े और मजबूत जनरेटर की आवश्यकता है। रूस अक्टूबर की शुरुआत से साप्ताहिक रूप से यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर मिसाइलों की बारिश कर रहा है, लेकिन शुक्रवार के हमले ने यूक्रेन को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचाया है।