Hindi News

indianarrative

Russia-Ukraine: रूस के हमले से यूक्रेन में मौत-मातम और तबाही का मंजर!

Russia missile attack on Ukraine

यूक्रेन (Ukraine)   रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) की जंग की  को हमला बोले 6 महीने हो चुके हैं। इतने दिनों में रूस ने यूक्रेन के शहरों को खंडहर बना दिया है। रूस- यूक्रेन (Russia-Ukraine) की जंग में यूक्रेन को अपने कई शहरों को खोना पड़ा है। कई अन्य  शहरों पर कब्जे के लिए रूस ने हमले तेज कर दिए है। व्लोदोमीर जेलेंस्की अगर चाहते तो ये जंग नहीं होती या फिर रूक गई होती। लेकिन, उन्हें फोटोशूट और दुनिया के संसदों में जाकर चिल्लाने से फुरसत नहीं मिली। यूक्रेन बर्बाद हो रहा है और जेलेंसकी कभी ब्रिटेन तो कभी यूएन के नेताओं की मेजबानी में समय बिता रहे हैं। जेलेंस्की को समझ नहीं आ रहा कि नाटो-ईयू  से ज्यादा नेचुरल एलाई रूस ही हो सकता है। बम-बंदूक और बारूद से यूक्रेन का भला नहीं होगा। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) की जंग को रोकना होगा। क्यों कि रूस हाथी और यूक्रेन की हालत चूहे से भी बदतर है। पश्चिमी देश टैंक-तोप मिसालइल दे सकते हैं लेकिन वो मारे गए लोगों को जीवित नहीं कर सकते।  पश्चिमी देश यह सब यूक्रेन को फ्री में नहीं बल्कि कर्ज के तौर पर दे रहे हैं। अगर जेलेंस्की जंग जीत भी जाएं तो ये कर्जा वापस कहां से और कैसे होगा। यह यक्ष प्रश्न है।

यह भी पढ़ें- भारत ने यूक्रेन के Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट को लेकर जताई चिंता, कहा- Zelensky की गलती का गंभीर हो सकता है परिणाम!

रूस ने पहले ही कहा था कि, वो यूक्रेन पर हमले तेज करने वाला है। जिसके बाद रूस की ओर से यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला किया गया है। इसमें जेलेंस्की को भारी नुकसान हुआ है। इस मिसाइल महले में पूर्वी यूक्रेन में ट्रेन और इमारतों को निशाना बनाया गया। इस मिसाइल हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 50 लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर ज़ेलेंस्की ने 24 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दी। जेलेंस्की ने बताया कि (मध्य) निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन पर रूस ने मिसाइल हमला किया है। इस हमले में 22 लोग मारे गए और लगभग 50 घायल हो गए।

पूर्वी यूक्रेन में रूसी बल हमले तेज करने शुरू कर दिए हैं। मिसाइल हमले से ठीक पहले पिछले 24 घंटे में रूसी बल दोनेत्सक प्रांत के कई शहरों और गांवों को अपने कब्जे में ले लिया है। दक्षिण में दिप्रोपेत्रोव्सक क्षेत्र में रूसी सेना ने निकोपोल और मारहनेटस शहरों में रूस के आगे यूक्रेन सैनिक घूटने टेक रही है। दिप्रोपेत्रोव्सक के गवर्नर वेलेंटाइन रेजीनिचेनको ने बताया कि हमलों में दो लोग घायल हो गए। रूसी सैनिकों ने जापोरिज्जिया शहर में भी गोलाबारी की जिसमें कई इमारतों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- रूस-अमेरिका में एटमी वॉरः खत्म हो जाएगी आधी दुनिया, मगर भारत-पाक का…

जंग के बीच बुधवार को यूक्रेन ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इसी दिन रूसी हमले के 6 महीने पूरे हो गए। हालांकि, इस दिन कीव में सुबह-सुबह की सायरन सुनाई दिया। अधिकारियों ने राजधानी में बड़े जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि आशंका थी कि रूस राष्ट्रीय अवकाश के मद्देनजर बमबारी कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोगों से सतर्क रहने को कहा था।