Hindi News

indianarrative

ब्रिटिश खुफिया विभाग का बड़ा दावा, कहा- अब Putin को रोक पाना मुश्किल! पूरी तैयरी कर के बैठा है Russia

जंग के बीच ब्रिटेन खुफिया विभाग का बड़ा दावा

पश्चिमी देशों की पूरी ताकत भी पुतिन को यूक्रेन पर हमला करने से नहीं रोक सकी। इस वक्त रूस की मिसाइलें जमकर यूक्रेन पर बरस रही हैं और रूसी सैनिक एक बार फिर से राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिया है। जेलेंस्की लगातार नाटो और अमेरिका से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए कह रहा है और साथ ही मदद भी मांग रहे हैं। जिसके बाद पश्चिमी देशों ने भारी संख्या में यूक्रेन को हथियार और आर्थिक मदद की है। जिसके बाद पुतिन और भी ज्यादा भड़क गए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि, यूक्रेन की अगर किसी ने मदद की तो इसका भयानक अंजाम भुगता होगा। ऐसा लगता है कि, नाटो और अमेरिका की मदद यूक्रेन को पूरी तरह से ले डूबेगा। क्योंकि, अब रूसी सेना नए सिरे से कीव, पश्चिमी यूक्रेन और इससे सटे इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। इसके साथ ही ब्रिटेन की खुफिया विभाग ने दावा किया है कि, रूस ने अभी भी नहीं बलदा है अपना मिशन।

दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग का आज 53वां दिन है और इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। मैरियूपोल, दोनेत्स्क, लुहांस्क जैसे शहरों पर भारी बमबारी की जा रही है। मैरियूपोल का तो सबसे ज्यादा बुरा हाल है। इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस ने यहां पर सारी ताकत झोंक दी है, वहीं इरपिन शहर में भी काफी नुकसान हुआ है।

इसके साथ ही, यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना की ओर से रातभर गोलीबारी की गई। खारकीव ओब्लास्ट के गवर्नर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 23 बार गोलीबारी की गई। इसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई, वहीं चार बच्चों समेत 31 लोग घायल हो गए। वहीं, ब्रिटिश सैन्य खुफिया विभाग की ओर से रविवार को दावा किया गया है कि, पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक बदलाव के बाद भी रूस ने अपना अंतिम लक्ष्य नहीं बदला है। यूक्रेन को अपने यूरो-अटलांटिक झुकाव को छोड़ने और अपने स्वयं के क्षेत्रीय प्रभुत्व पर जोर देने के लिए रूस प्रतिबद्ध है।