Hindi News

indianarrative

गधे संभाल रहे Pakistan की अर्थव्यवस्था, अचानक बढ़ने लगी संख्या- 20-30 लाख नहीं बल्कि इतने लाख के पार पहुंची आबादी

पाकिस्तान में पैदा हो रहे इंसान से ज्यादा गधे!

पाकिस्तान अकेला ऐसा मुल्क है जहां पर इंसानों को आबादी के मामले में गधे टक्कर दे रहे हैं। यह सुन कर अटपटा जरूर लगे लेकिन, यह सच है कि पाकिस्तान में गधों की संख्या तेजी से बढ़ी जा रही है। पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो यहां पर गधों की संख्या बढ़कर 5.7 मिलियन (57,00,000) हो गई है। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, गधों की संख्या पिछले कुछ साल से तेजी से बढ़े हैं।

ये इकोनॉमिक सर्वे (PES) 2021-22 की रिपोर्ट में बात कही गई है। इसमें बताया गया है कि, गधों की संख्या बढ़कर 5.7 मिलियन (57,00,000) हो गई है। वहीं, 2019-20 में इनकी आबादी 5.5 मिलियन थी और 2020-21 में ये 5.6 मिलियन हो गए। आंकड़े दिखाते हैं कि पाकिस्तान में मवेशियों की संख्या बढ़ गई है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान में 4.37 करोड़ भैंस, 3.19 करोड़ भेड़ और 3.19 करोड़ बकरियां हो चुकी हैं। इसके अलावा 11 लाख ऊंट, 4 लाख घोड़े और 2 लाख खच्चर भी पाकिस्तान में मौजूद हैं। हालांकि 2017-18 से इनकी संख्या में कोई बदलाव नहीं आया है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2021-22 में इन पशुओं ने पाकिस्तान की जीडीपी में 14 फीसदी और एग्रीकल्चर वैल्यू में 61.9 फीसदी का योगदान दिया।

दरअसल, पाक के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों की आर्थिक रूप से पशुपालन सबसे अहम है। इसी के जरिए उनका भरण पोषण होता है। 80 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार पशुपालन कर रहे हैं और अपनी आय का लगभग 35-40 फीसदी इसी क्षेत्र से प्राप्त करते हैं। रिपोर्ट से मालूम चलता है कि, पाक सरकार देश में आर्थिक विकास, खाद्य सुरक्षा और गरीबी से निपटने के लिए पशुपालन पर फोकस कर रही है।

बता दें कि, पाकिस्तान में गधे सरकार के लिए आय के स्रोत भी हैं। दरअसल, गंधों का निर्यात पाकिस्तान काफी बड़ी संख्या में चीन को करता है। चीन गधे की खाल को खूब इस्तेमाल करता है। इसके खाल से निकली हुई जिलेटिन का इस्तेमाल कई तरह की महंगी दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है।