Hindi News

indianarrative

खाने में जहर डालकर Vladimir Putin को कौन मरवाना चाहता है? एक साथ हटा दिए इतने हजार पर्सनल स्टाफ

Putin के खाने में जहर डालकर हत्या करना चाहते हैं दुश्मन

रूस इस वक्त दुनिया की एक नहीं सुन रहा है और लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहे हैं। इसके साथ ही पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया है जिसके बाद भारी तबाही मच गई है। वहीं, अमेरिका-नाटो संह पश्चिमी देश इस वक्त रूस को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दिए हैं लेकिन, वो कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अब एक बड़ी खबर आ रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खाने में जहर डालकर हत्या करवाना चाहते हैं दुश्मन। जिसे देखते हुए उनके 1000 पर्सनल स्टाफ को हटा दिया गया है।

रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 1000 पर्सनल स्टाफ की जगह पर नए लोगों को भर्ती किया गया है। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या का शक है। हाल ही में खुफिया इनपुट ने यह जानकारी दी है। रूसी टीवी पर बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा सकता है। कुछ लोग देशद्रोही होते हुए उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच सकते हैं।

डेली बीस्ट के संपादक क्रेग कोपेटस का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि पुतिन को खाने में जहर देकर मारने का शक है। उन्होंने कहा कि रूस में हत्या का सबसे आम तरीका जहर देकर मारना है। वैसे पुतिन के भोजन करने से पहले उसकी जांच की जाती है। हालांकि फिर भी पुतिन ने अपने पर्सनल स्टाफ के 1000 लोगों को पूरी तरह बदल दिया है। नौकरी से हटाने वालों में सुरक्षा गार्ड्स, कुक और निजी सचिव तक शामिल हैं।

बता दें, रूस इस वक्त यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। यूक्रेन पर हमले करने की वजह अमेरिका और नाटो रहे हैं। पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ इतना षणयंत्र रच रहा था और यूक्रेन डोनबास के लोगों पर लगातार अत्याचार बढ़ाते जा रहा था जिसके चलते पुतिन को मजबुरन यह फैसला उठाना पड़ा। यहां तक की अमेरिका-नाटो तो यूक्रेन में बड़े पैमाने पर रसायनिक व जैविक हथियार बना रहे थे।