Hindi News

indianarrative

Russia ने यहां बम गिराकर तोड़ा यूरोप का घमंड! दर्द से कराह उठे अमेरिका और NATO

यूक्रेन के इस जगह पर बम गिराकर Russia ने तोड़ा अमेरिका का घमंड

यूक्रेन पर जंग के बाद से पश्चिमी देश लगातार रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाकर आर्थिक रूस से तोड़ने का काम कर रहे हैं। लेकिन, रूस भी लगातार इन पश्चिमी देशों को झटका दे रहा है। यूक्रेन के कई ऐसी चीजों को तबाह कर दिया है जिससे यूरोप के देशों को भारी नुकसान हुआ है। इस वक्त की बात करें तो यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूसी हमले के चलते यूरोप के सबसे बड़े लौह और इस्पात कारखानों में से एक अजोवस्टल को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन की सांसद लीसिया वेसिलेंको नए एक ट्वीट करते हुए कहा कि, यूरोप में सबसे बड़े धातुकर्म संयंत्रों में एक नष्ट हो गया है। यूक्रेन को बहुत बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण बुरी स्थिति में है। वेसिलेंको ने यहां हुए विस्फोट का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें इमारतों से गहरा धुंआ उठता दिख रहा है। लेसिवेंको की एक सहयोगी सर्हीय टरुटा ने फेसबुक पर लिखा है कि रूस के बलों ने फैक्टरी को तबाह कर दिया है।

अजोवस्टल के महानिदेशक एनवर त्सिकितिश्विलि का कहना है कि हम शहर लौटेंगे, संयंत्र का फिर से निर्माण करेंगे और उसे दोबारा शुरू करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि नुकसान कितना हुआ है। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से इस फैक्टरी में पर्यावरणीय नुकसान को कम करने के लिए जरूरी मानक अमल में लाए गए थे।

बता दे कि, मारियुपोल शहर रूस के हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। रविवार को रूसी सैनिक शहर के और अंदर तक प्रवेश कर गए हैं। रूसी सैनिकों ने पहले ही मारियुपोल का संपर्क एजोव सागर से काट दिया है। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार वादिम देनिसेंको ने कहा कि यूक्रेन और रूसी सेना ने मारियुपोल में अजोवस्टल लौह संयंत्र को लेकर लड़ाई लड़ी। देनिसेंको ने कहा कि यूरोप में सबसे बड़े धातुकर्म संयंत्रों में से एक वास्तव में नष्ट हो रहा है।