Hindi News

indianarrative

भारत संग दोस्ती ने बदली फ्रांस की तकदीर! बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश

भारत संग फ्रांस ने हथियार बेचने की नई डील की

France Arms Exports:भारत और फ्रांस के रिश्‍ते अब दुनिया में किसी से छिपे नहीं है। मगर अब जो तजा रिपोर्ट सामने आ रही है उससे ऐसा लग रहा है कि भारत को रूस की जगह अब एक नया मजबूत रक्षा साझीदार मिल सकता है। फ्रांस 24 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और कतर को फ्रांस की तरफ से हथियार बेचने की जो नई डील की गई है उससे इशारा मिलता है कि फ्रांस की डिफेंस इंडस्‍ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। मालूम हो भारत ने हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए राफेल जेट्स की डील की है। इसके बाद विशेषज्ञों को लगने लगा है कि भारत और फ्रांस की दोस्‍ती और मजबूत होने वाली है। उनकी मानें तो यहां तक आने में राफेल डील का खासा योगदान माना जा रहा है।

रूस का दबदबा कम हो रहा

फ्रांस के बारे में यह खबर तब आई है जब यूक्रेन में जारी युद्ध की वजह से रूसी से निर्यात होने वाले हथियारों की संख्‍या में गिरावट आई है। इसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि फ्रांस जल्द ही अमेरिका के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हथियार निर्यातक के रूप में अपनी जगह ले सकता है। 14 जुलाई को बैस्टिल डे मिलिट्र परेड में फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ शामिल हुए थे। इस परेड में सिर्फ फ्रांस की सेनाएं ही नहीं थीं बल्कि भारत की तीनों सेनाएं भी शामिल हुई थीं। सिपरी रिपोर्ट के लेखक पीटर वेजमैन ने कहा कि फ्रांस के लिए ट्रेंड काफी कुछ कहता है। इस साल जुलाई में भारत के राफेल ऑर्डर से पहले भी, सबसे मूल्यवान हथियार प्रणालियों के लिए बकाया ऑर्डरों के आकलन से पता चला कि फ्रांस रूस की बाजार हिस्सेदारी पर लाभ कमा रहा था। हाल के वर्षों में कुछ ग्राहक रूस के उत्पादों से निराश भी हुए हैं। दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक के रूप में भारत का रूस के हथियार सप्‍लायर्स के साथ दशकों पुराना रिश्‍ता है।

ये भी पढ़े: देश के दुश्मन होंगे समंदर में दफन! भारतीय नौसेना को मिलेगा France से यह घातक हथियार

राफेल का योगदान

वहीं कुछ विशेषज्ञ यह मानते हैं दसॉल्ट एविएशन के बने राफेल लड़ाकू विमानों ने फ्रांस की हालिया सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साल 2002 की शुरुआत से ही राफेल सेवा में है। राफेल को पहली बार निर्यात होने में 13 साल का समय लग गया। ट्विन इंजन वाला यह जेट अब ग्रीस, कतर, भारत और मिस्र की सेनाओं का फेवरिट है। जल्द ही क्रोएशिया, इंडोनेशिया और यूएई में उतरने की उम्मीद है।