Hindi News

indianarrative

Reham Khan ने कहा पागल हैं Imran Khan, Javed Bajwa कुछ करें वरना ये देश के लिए बन…

प्रधानमंत्री की पत्नी ने कहा- पागल है मेरा पति

पाकिस्तान की राजनीति में इस वक्त घमासान मचा हुआ है। कहा जा रहा था कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होते ही इरमान खान की सरकार गिर जाएगा। लेकिन, इमरान खान ने ऐसा पैंतरा चला कि वो खुद को बचा लें गए। अब तीन महीने के अंदर यहां चुनाव होंगे। संसद में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद राष्ट्रपति ने संसद भंग करने को मंजूरी दे दी। इस बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी ने उन्हें 'पागल इंसान' बताया है। उन्होंने सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि, यह भी कहा है कि ऐसे दिमाग वाले शख्स देश के लिए खतरा होते हैं।

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा है कि, वह न केवल अपने लिए खतरा पैदा कर रहे हैं बल्कि, देश को भी मुश्किल में डाल रहे हैं। रेहम खान ने कहा, इमरान खान बहुत ही घमंडी इंसान है जो कि न केवल अपने लिए खतरा पैदा कर रहा है बल्कि एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र को खतरे में डाल रहा है। यह सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इमरान जो कुछ चाहते थे वह नहीं मिल रहा है। उन्होंने इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा, वह नियम कानून का सम्मान नहीं करते हैं।

इसके आगे इमरान खान की पूर्व पत्नी ने कहा कि, जो शख्स संविधान का सम्मान नहीं करता है वह देश के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, मैंने जब देखा कि यह शख्स गलत रास्ते पर जा रहा है तो अलग होने का फैसला किया। लोगों ने उनपर देश के विकास के लिए भरोसा जताया था। वह देश को खतरे में इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा रहा है।