Hindi News

indianarrative

भारत-पाक के बीच अगर हुई जंग तो जानें कौन है कितना ताकतवर? किसके पास कितने हथियार, हुआ बड़ा खुलास

भारत और पाकिस्तान की सेना पर नई रिपोर्ट

India VS Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे वक्त से सीमा को लेकर मतभेद बने रहे हैं। पाकिस्तान अक्सर उकसावे की कार्रवाई करता रहा है लेकिन भारत ने भी हमेशा उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की सैन्य ताकत पाकिस्तान की तुलना में काफी अधिक है। मैन पॉवर से लेकर हवाई और नेवी की ताकत के आगे पाकिस्तान कहीं टिकता नहीं है।आज दुनिया में भारत एक प्रमुख सैन्य ताकत तो बन ही चुका है, साथ ही अब रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहा है।

इस दुनियाभर की सैन्य शक्तियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने साल 2023 की रैंकिंग जारी की है। इसमें वर्तमान में मौजूद मारक क्षमता को मापने वाले 60 कारकों के आधार पर 145 देशों को रेटिंग दी गई है। इस लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। उसके बाद रूस दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर चीन है और वहीं चौथे नंबर पर भारत का स्थान है। भारत लगातार चौथे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। पांचवें नंबर पर यूके है। दक्षिण कोरिया इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। वहीं भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान सातवें नंबर पर है। आठवें पर जापान, 9वें पर फ्रांस और 10वें पर इटली है।

ये भी पढ़े: भारत की सीमा पर Pakistan ने तैनात की परमाणु तोप, China ने दिया महातबाही का हथियार

ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक यह मिलिट्री यूनिट, आर्थिक स्थिति, क्षमताएं और भूगोल को देखकर किसी देश का पावर इंडेक्स निर्धारित करता है। किसी देश की कुल मारक क्षमता को पावरइंडेक्स कहा जाता है। इसमें सिर्फ सैन्य मारक क्षमता ही शामिल नहीं होती है। टॉप रैंकिंग वाले देशों की बात करें तो अमेरिका की पावरइंडेक्स वैल्यू 0.0712 है। रूस की वैल्यू 0.0714 है। वहीं चीन की वैल्यू 0.0722 है। भारत की बात करें तो इसकी रैंकिंग वैल्यू 0.1025 है। पाकिस्तान की वैल्यू 0.1694 है।

भारत-पाकिस्तान की तुलना

इस लिस्ट के मुताबिक ज्यादातर मामलों में भारत पाकिस्तान से बेहद आगे है। भारत के एक्टिव सैनिकों की संख्या 14,50,000 है जो दुनिया में दूसरे नंबर पर है। भारत से ऊपर 20 लाख सैनिकों के साथ चीन है। अमेरिका के 13,90,000 सैनिक हैं। भारत की तुलना में पाकिस्तान कै सैनिक आधे से भी कम हैं। इनकी कुल संख्या 654,000 है। भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है।