Hindi News

indianarrative

फ्रांस में भारत का शक्ति प्रदर्शन! Bastille Day परेड में जल-थल-नभ में दिखाएंगे ताकत

दुनिया का सबसे खूबसूरत एवेन्यू कहा जाने वाला पेरिस का प्रसिद्ध चैंप्स-एलिसीस, फ्रांसीसी सैन्य शक्ति (Bastille Day) का प्रदर्शन करने के साथ-साथ एक विशेष अतिथि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए भी तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस पर सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बैस्टिल डे परेड उस दिन के जश्न का मुख्य आकर्षण है जो 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान एक प्राचीन शाही किले, बैस्टिल जेल पर हमले की सालगिरह का प्रतीक है।

परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

भारत की तीनों सेनाएं 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शक्ति प्रदर्शन करने को तैयार हैं। इस परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 2009 के बाद यह पहला मौका है, जब भारतीय सैनिक फ्रांसीसी जमीन पर किसी परेड में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो चुके हैं।

फ्रांस में 14 जुलाई को होने वाले बैस्टिल डे परेड की तैयारी जोर-शोर से चल रही है है। इस परेड में भारतीय थल सेना के सिख रेजीमेंट के जवान शामिल हो रहे हैं। बैस्टिल डे परेड में भारतीय वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी के हाथों में है। बैस्टिल डे परेड में भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी शामिल हो रही है। इसका नेतृत्व कमांडर प्रतीक कुमार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देश के दुश्मन होंगे समंदर में दफन! भारतीय नौसेना को मिलेगा France से यह घातक हथियार

बैस्टिल डे परेड के दौरान भारतीय वायु सेना के चार राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाई पास्ट करेंगे। परेड में शामिल होने के लिए भारतीय राफेल विमान फ्रांसीसी वायु सेना के साथ उड़ान भरकर अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस चेन्नई बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए फ्रांस पहुंच चुका है।फ्रांस पहुंचने पर फ्रांसीसी नौसेना ने भारतीय युद्धपोत का स्वागत किया।

विभिन्न मार्चिंग टुकड़ियों को किया गया शामिल

इस वर्ष बैस्टिल दिवस परेड में विभिन्न मार्चिंग टुकड़ियों में लगभग 6300 सैनिक शामिल होंगे। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की त्रि-सेवा टुकड़ी शामिल है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व पंजाब रेजिमेंट ने किया है. रेजिमेंट के सैनिकों ने दोनों विश्व युद्धों में भाग लिया है, उन्हें पहले युद्ध में 18 युद्ध और थिएटर सम्मान से सम्मानित किया गया है।