Hindi News

indianarrative

Kamala Harris संभालेंगी अमेरिका के राष्ट्रपति का पद, बाइडेन क्यों ट्रांसफर कर रहे हैं अपनी पॉवर्स- देखें रिपोर्ट

कमला हैरिस बनेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति

जैसा कि पहले से अनुमान लगाया जा रहा था ठीक वैसा ही अमेरिका में हो रहा है। मतलब यह कि कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनेंगी। राजनीतिक पंडितों को पहले से आशंका थी कि जो बाईडेन की हेल्थ किसी भी वक्त धोखा दे सकती है, इसलिए कमला हैरिस को काफी लोग पहले से ही अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर देख रहे थे। उनकी यह आशंका सच साबित हो रही है। राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कमला हैरिस को पॉवर्स ट्रांसफर करनी शुरू कर दी हैं। कुछ ही दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति की सभी शक्तियां कमला हैरिस को मिल जाएंगी। न्यूक्लियर फुटबॉल भी कमला हैरिस के पास रहेगी।  

दरअसल, राष्ट्रपति जो बाईडेन 94 साल के हैं। एक बार एयरफोर्स वन में चढ़ते समय भी बाईडेन सीढ़ियों पर गिर पड़े थे। तभी से ऐसा लगने लगा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति की शक्तियां कमला हैरिस को दी जाने वाली हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति की अनुपस्थिति या मृत्यु की स्थिति में उपराष्ट्रपति ही राष्ट्रपति के दायित्व को संभालता है। एक रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन की कॉलोनोस्कोपी होनी है। इसलिए उनकी एनिस्थिसिया दिया जाएगा। इस दौरान वे इस स्थिति में नहीं होंगे कि अमेरिका के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उनकी अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस यह जिम्मेदारी निभाएँगी। अमेरिकी संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति को देश का सर्वोच्च कमांडर होता है।

अमेरिका के इतिहास में यह पहला मौका नहीं है, जब राष्ट्रपति की शक्तियां उपराष्ट्रपति को हस्तांतरित की जा रही हैं। इससे पहले राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश की 2002और 2007में कॉलोनोस्कोपी की गई थी। उस समय उनकी शक्तियां उपराष्ट्रपति को ट्रांसफर की गई थी।

बाइडेन की अनुपस्थिति में अमेरिका का न्यूक्लियर फुटबाल भी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कंट्रोल में रहेगा। अगर इस दौरान अमेरिका पर कोई परमाणु हमला होता है या फिर किसी दूसरे देश के हमले की संभावना बढ़ती है तो कमला हैरिस अपनी इस ताकत का इस्तेमाल कर सकती हैं।