Hindi News

indianarrative

Bilawal Bhutto का सिंध बना हिंदुओं के लिए नर्क- विवाहिता हिंदू लड़की का सामूहिक बलात्कार

Gang-Raped With Hindu Girl In Pakistan

Gang-Raped With Hindu Girl In Pakistan: पाकिस्तान में जितनी अल्पसंख्यकों की जिंदगी नर्क है शायद उतनी कहीं नहीं होगी। यहां पर आए दिन हिंदू परिवारों (Hindu in Pakistan) के साथ उत्पीड़न का मामला आता रहता है। हिंदूओं को जबरन इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया जाता है। हिंदू बेटियों का धर्म परिवर्तन कर जबरन मुस्लिम पुरुषों से निकाह कराया जाता है। आए दिन हिंदू लड़कियों (Gang-Raped With Hindu Girl In Pakistan) के साथ रेप के मामले सामने आते रहते हैं। पाकिस्तान में हिंदू लड़कियां बिल्कुल भी सेफ नहीं है। कंगाल पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक विवाहित हिंदू लड़की को अगवा कर लिया गया उसके बाद अपहर्ताओं ने इस्लाम कबूल करने के लिए उसे धमकी दी और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उससे दुष्कर्म (Gang-Raped With Hindu Girl In Pakistan) किया। हाल यह है कि, पुलिस ने अभी तक संदिग्धों के खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया है। लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये एक वीडियो में बताया कि, उमरकोट जिले के समारो शहर में उशसे बलात्कार किया गया था।

पुलिस FIR तक लिखने से कर रही मना
पाकिस्तान की पुलिस भी हत्यारों, रेपिस्टों और मुजरीमों के साथ मिली हुई होती है। जब भी इस तरह के मामले सामने आते हैं हर बार यही बताया जाता है कि, पुलिस ने पहले एफआईआर तक लिखने से मना कर दिया। इस बार भी पुलिस ने कुछ ऐसा ही किया। हिंदू समुदाय के एक स्थानीय नेता ने बताया कि, मीरपुरखास में पुलिस लड़की द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में विफल रही है। ”लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।” लड़की पहले से ही शादीशुदा है। उसने वीडियो में दावा किया है कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था। लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उससे तीन दिन तक बलात्कार किया गया।

बिलावल भुट्टो के सिंध में हिंदू लड़कियों के साथ धर्मांतरण और रेप के मामले आम
हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण सिंध के भीतरी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है। मुख्य रूप से थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। इन इलाकों में हिंदू समुदाय के अधिकतर सदस्य मजदूर हैं। सिंध पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का जन्मस्थान है। जो बिलावल भुट्टो जरदारी भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं, जो कश्मीर के नाम पर दुनिया के सामने झूठ फैलाते हैं, उनके राज्य में हिंदूओं का ये हाल है। पीड़िता ने कहा कि, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद वह घर लौट आई।

यह भी पढ़ें- हैवान हो गया है Pakistan! हिंदू महिला का काटा स्तन-सिर धड़ से किया अलग