Hindi News

indianarrative

New Year 2022 बाइडेन और ओबामा की हत्या की साजिश, हिट लिस्ट और हथियारों के साथ एक गिरफ्तार

New Year 2022 अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की हत्या की साजिश!

नए साल में जहां भारत के वैष्णो देवी में भगदड़ में भारी जनधन की हानि हुई है तो वहीं अमेरिका में भी बड़े हादसे को होने से पहले ही रोक लिया गया है। अमेरिका में सुरक्षा एजेंटों ने राष्ट्रपति बाइडेन की हत्या करने जा रहे एक सिरफिरे को व्हाइट हाउस में घुसने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। ये शख्स लोडेड पिस्टल लेकर व्हाइट हाउस में लगभग घुसने ही वाला था, तभी सिक्योरिटी एजेंटों की निगाह उस पर पड़ गई और उसे धर दबोचा गया। इस सिरफिरे से पूछ-ताछ और छानबीन के बाद पता चला कि राष्ट्रपति बाइडेन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और कई अन्य लोग शामिल थे। भी उसकी हिटलिस्ट में शामिल थे।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार बाइडेन की हत्या के मकसद से व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश करने वाले 25 साल के इस शख्स का नाम कियोचुआ ब्रिलिअन जियोंग है। इसके पास से AR-15 रायफल और गोला बारूद बरामद किया गया है। इस युवक को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान एजेंसियों ने कुछ गैजेट्स और डॉक्युमेंट मिले हैं जिनसे यह साबित होता है कि वो बाइडेन, ओबामा और डॉक्टर फाउची की हत्या करना चाहता था। अमेरिकी की संघीय अदालत में रखे गए कुछ दस्तावेजों के मुताबिक जियोंग के पास एक जीपीएस डिवाइस था जिसमें व्हाइट हाउस का पता डाला गया था। उसने कहा था कि वो शैतानों का वध करने जा रहा है। उसने जांचकर्ताओं को बताया था कि उसे व्हाइट हाउस बिल्डिंग के उस जगह के बारे में पता है जहां से वो आसानी से अंदर जा सकता है।

जियोंग ने जांचकर्ताओं से कहा कि यूनाइटेड स्टेट को शैतानों से आजाद कराना बेहद जरूरी है और इसलिए यह आवश्यक है कि जिन लोगों के पास शक्तियां हैं उन्हें मार दिया जाए। इन लोगों को सिर्फ वो ही मार सकता है। बताया जा रहा है कि जियोंग के पास एक हिट लिस्ट थी। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनके  मुख्य चिकित्सा सलाहकार और संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची का नाम था।

इनके अलावा इस लिस्ट में बिल क्लिन्टन, ओबामा और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम भी था। पूछताछ के दौरान जियोंग ने कहा कि व्हाइट हाउस में घुसने और हिट लिस्ट में शामिल लोगों को मारने की उसकी योजना को कोई खत्म नहीं कर सकता है। जियोंग ने यह भी कहा कि अगर उसे रिहा किया गया तो वो तुरंत वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस पहुंच जाएगा और अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचाएगा।