Hindi News

indianarrative

China को लेकर Ukraine ने किया बड़ा खुलासा, कहा- पूरी दुनिया में अगर किसी ने सबसे ज्यादा…. उठाया तो वो है ड्रैगन

जंग का पूरा फायदा उठा रहा चीन

रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है और लगातार कई शहरों पर कब्जा करते जा रहा है। इस बीच पश्चिमी देश मिलकर रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहा है। जंग के बीच ही रूस ने चीन से मदद की मांग की थी लेकिन, ड्रैगन ने अपना असली औकात दिखाते हुए मना कर दिया। दरअसल, बोइंग और एयरबस द्वारा कलपुर्जों की आपूर्ति रोकने के बाद रूस ने चीन की ओर रुख किया था लेकिन चीन ने रूसी एयरलाइंस को विमान के पुर्जों की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है। अब यूक्रेन का कहना है कि इस जंग से अगर कोई फायदा उठा रहा है तो वो है चीन।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक टॉप सलाहकार ने कहा है कि युद्ध से सिर्फ चीन का फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा है कि रूस के साथ अपने व्यापार और राजनीतिक संबंधों के कारण यूक्रेन युद्ध में एकमात्र विजेता चीन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार ओलेग उस्टेंको ने कहा है कि इस यूक्रेन में युद्ध से वास्तव में लाभान्वित होने वाला एकमात्र देश चीन है। उन्होंने रूसी तेल और गैस पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने की अपील की है। कहा है कि रूस से ऊर्जा की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।

उस्टेंको ने कहा कि, चीन को रूसी ऊर्जा की आपूर्ति में बढ़ोतरी और रूस और बाकी दुनिया के बीच पुल के बीच में फायदे में रहेगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मॉस्को को अगले कुछ सालों तक इंटरनेशनल एजेंडा बढ़ने में दिक्कत होगी। ऐसे में मॉस्को का एकमात्र कम्यूटेटर चीन होगा। उन्होंने कहा कि, मौजूदा संकट में बीजिंग की संभावित राजनीतिक भूमिका पर टिप्पणी करना उनके लिए मुश्किल है लेकिन क्या हम वास्तव में मानते हैं कि शांति प्रक्रिया में चीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने माना है कि चीन निश्चित रूस से इस वक्त महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।