Hindi News

indianarrative

असल अफगानियों से डर गया पाकिस्तान, NSA मोईद युसूफ ने रद्द किया काबुल दौरा!

Pak NSA की यात्रा का विरोध करते अफगानिस्तानी नागरिक

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ को अपना काबुल दौरा रद्द करना पड़ा। मोईद युसूफ 18 और 19 जनवरी को काबुल दौरा करना था। दरअसल, अफगानिस्तान में लगातार पाकिस्तान विरोधी नारे लग रहे है। ऐसे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने युसूफ का दौरा रद्द कर दिया। वहीं दूसरी और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को तालिबान ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजीम अजीमी नाम के शख्स को तालिबान खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- आज के दिन देश को मिली की पहली महिला प्रधानमंत्री, मोरारजी का सपना तोड़ इंदिरा गांधी ने हासिल की थी कुर्सी

तालिबान का आरोप है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता अजीम अजीमी ने मोईद युसूफ की काबुल यात्रा से पहले पाकिस्तान विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया था। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग अजीम अजीमी का समर्थन कर रहे हैं। लोगों पूछ रहे हैं कि अजीम अजीमी ने अफगान की आम जनता के खिलाफ पाकिस्तान-तालिबान आतंक के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया था। कुछ लोगों काकहना है कि तालिबान अजीम अजीमी को गिरफ्तार करके अज्ञात जगह पर ले गया है। लोग लगातार वैश्विक स्तर पर तालिबान के अत्याचारों का खुलासा करके अजीम को बचाने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका नहीं जाएंगी एयर इंडिया की फ्लाइट्स,  5G टेक्नोलॉजी के कारण पैदा हुआ खतरा

आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अफगानिस्तान के साथ लगती सीमा पर बाड़ लगाने के मुद्दे पर तालिबान के साथ विचार-विमर्श करेगा और युद्धग्रस्त देश की मानवीय जरूरतों का जायजा लेगा। इस काबुल यात्रा के दौरान यूसुफ अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देने के तरीकों पर चर्चा करने वाले थे, जो संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकताओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की आवश्यकताओं के अनुरूप होंगे। संयुक्त राष्ट्र ने भी अफगानिस्तान पर चिंता जाहिर की थी।