Hindi News

indianarrative

Imran Khan उठा रहे Russia-Ukraine War का लुत्फ, रुस दौरे पर बोले- ‘बिल्कुल सही मौके पर आया हूं’, देखें Video

courtesy google

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस दौरे पर हैं और वहां बैठ यूक्रेन हमले का लुत्फ उठा रहे है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमने पाकिस्तान को यूक्रेन पर हालिया रूसी आक्रमण के बारे में हमारी स्थिति को लेकर सूचित किया है। हमने उन्हें युद्ध पर कूटनीति को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी है। इमरान खान ऐसे वक्त पर रूस पहुंचे, जब रूसी सेना यूक्रेन पर हमला कर चुकी है और लगातार बम बरसा रही है। राजधानी कीव और अलग-अलग शहरों में धमाके हो रहे हैं जिसके बाद यूक्रेन इसे फुल स्केल अटैक कहा है।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति में जगाया जोश, रूस के खिलाफ हमले का दिया भरोसा

रूस दौरे पर इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह उनके मॉस्को में लैंडिंग के बाद का है। वीडियो में इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। इमरान खान को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, 'मैं कितने सही समय पर यहां आया हूं, मैं बहुत उत्सुक हूं।' कुछ देर बाद वह दोहराते हैं, 'मैं बहुत उत्सुक हूं।' इमरान खान जब मॉस्को में हैं तब रूस की सेना यूक्रेन में घुस चुकी है और पुतिन पूर्वी यूक्रेन में एक स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन का दावा! मार गिराया रूस का 'सुखोई 24' जेट

इमरान खान के रूस रवाना होने से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी जैसे कई नाटो देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों के दाखिल होने के बाद रूस पहुंचने वाले इमरान खान पहले विदेशी नेता हैं। विशेषज्ञ इमरान खान के दौरे को यूक्रेन पर रूसी कार्रवाई के समर्थन के रूप में देख रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री खान की मॉस्को की यात्रा को पश्चिम के लिए एक स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।