Hindi News

indianarrative

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन का दावा- रूस के कार्गो जहाज को किया ध्वस्त, देखें मिसाइल अटैक का Video

Courtesy Google

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है। फिलहाल, यूक्रेन के बॉर्डर पर करीब डेढ़ लाख रूसी सैनिक तैनात हैं। आपको बता दें कि पूर्वी यूक्रेन के शहर डोनेट्स्क में आज सुबह कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इसके बाद चार सैन्य ट्रक घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जिसके चलते यूक्रेन ने देश में इमरजेंसी लागू कर दी है और रूस में रह रहे अपने सभी नागरिकों से वापस लौटने को कहा है।

इन हमलों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने नेशनल टेलिविजन पर धमकाने भरे अंदाज में कहा कि अगर इस जंग में किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और नाटो फोर्सेस की तरफ था। इस बयान के 5 मिनट के भीतर यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई।

 

यूक्रेन का दावा

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अजोव सी पर यूक्रेन की सेना ने रूस के कार्गो जहाज को नुकसान पहुंचाया है। वहीं क्रेमलिन ने कहा कि यूक्रेन ऑपरेशन को जल्द से जल्द खत्म करना होगा।

 

यूक्रेन के ओडेसा में मिसाइल अटैक से तबाह हो गया वेयरहाउस

 

रूसी सेना अलग-अलग दिशाओं से यूक्रेन में कर रही प्रवेश

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें रूसी सेना को यूक्रेन के भीतर घुसते देखा जा सकता है। चारों तरफ पसरे सन्नाटे के बीच रूसी ट्रैंक और ट्रक यूक्रेन सीमा में घुस रहे हैं। यह वीडियो बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी में रेकॉर्ड हुआ है जो गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि यह क्रीमिया से यूक्रेन में घुसते रूसी सैनिकों की पहली झलक है।

 

यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़े

यूक्रेन ने रूस के साथ अपने राजनयिक संबंधों को तोड़ दिया है। राष्ट्रपति विलोडेमीर जेलेंस्की ने इसका ऐलान किया।

 

यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति ने पुतिन को बताया आज का हिटलर

यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने व्लादिमीर पुतिन को आज का हिटलर बताया है। उन्होंने कहा कि यह काला दिन है और यूक्रेन कभी घुटने नहीं टेकेगा। अंततः जीत यूक्रेन की ही होगी।

 

रूस हमले से भड़ा ब्रिटेन 

ब्रिटेन ने रूस के 5 बैंकों पर लगाया बैन, 3 अरबपतियों की प्रॉपर्टी भी जब्त

 

यूक्रेन की अपील- जंग रोकने में पीएम मोदी करें मदद, पुतिन से करें बात

यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलखा  ने कहा कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं। भारत यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है। ऐसे में हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें।

 

हथियार डाल रहे यूक्रेन के सैनिक- रूस का दावा

यूक्रेन में चल रहे रूसी हमले के बीच रूस की सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन के सैनिक अपने हथियार डाल रहे हैं। TASS का दावा है कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैनिक प्रमुख स्थानों से पीछे हट रहे हैं।

 

बाइडन ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात

रूस के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं जी7 के नेताओं के साथ कल बैठक करूंगा और संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगी एक साथ मिलकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। हम यूक्रेन और उनके लोगों को समर्थन और सहायता देना जारी रखेंगे।

 

यूरोप के इतिहास का काला दिन- एंजेला मर्केल

जर्मनी की चांसल एंजेला मर्केल ने कहा है कि यह यूरोप के इतिहास का काला दिन है। यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि उम्मीद है यूक्रेन इस संकट का सामना कर लेगा।

 

रूस हमले में अब तक यूक्रेन के 7 लोगों की मौत, 9 घायल

यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी से कम से कम 7 लोग मारे गए और 9 घायल हो गए- रॉयटर्स

 

 

 

यूक्रेन की देशवासियों से भावुक अपील

रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन ने दुनियाभर में रह रहे अपने देशवासियों के नाम एक भावुक अपील जारी की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा ने कहा कि पुतिन ने हम पर हमला किया है, लेकिन कोई भाग नहीं रहा है। सेना, डिप्लोमैट्स, हर कोई काम कर रहा है। यूक्रेन लड़ेगा। यूक्रेन अपने रक्षा करेगा। यूक्रेन जीतेगा। उन्होंने यूक्रेन के लोगों से अपील की है कि वह जहां रह रहे हैं वहां के देशों को पुतिन के हमले की सच्चाई बताएं और वहां की सरकारों से जल्द कार्रवाई करने को कहें।

 

रूस हमले का वीडियो वायरल

यूक्रेन के Ivano-Frankivsk में एक एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले कोवीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हवा में उड़ती मिसाइल नजर आ रही है जो एयरपोर्ट पर एक जोरदार धमाका करती है। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच जाती है।

 

रूस ने दिया यूक्रेन के दो गांव पर कब्जा

 यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि लुहान्स्क क्षेत्र के होरोदिश और मिलोव के गांवों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। मालूम हो कि रूस ने अलगाववादी यूक्रेनी क्षेत्र लुहान्स्क की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी. साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आज यह भी दावा किया था कि रूस यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेगा।

 

यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों से भारत सरकार की अपील

यूक्रेन में बिगड़ते हालात के  बीच भारत ने वहां रहने वाले लोगों से अपील की है, कि जो लोग जहां हैं, वहीं रहें। इसमें कहा गया है कि यदि कोई राजधानी कीव की तरफ गया है तो घर या हॉस्टल लौट जाएं और अंदर ही रहें।

 

इटली ने की रूस की निंदा

इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैघी ने गुरुवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की। उन्होंने इस हमले को अनुचित बताते हुए कहा कि, 'हम एकता और दृढ़ संकल्प के साथ तुरंत जवाब देने के लिए यूरोपीय और नाटो सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं'

 

यूक्रेन को भारत से उम्मीद

यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नई दिल्ली और रूस के बीच विशेष संबंध हैं। ऐसे में नई दिल्ली हालात को नियंत्रित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकती है। पोलिखा ने कहा है कि हम पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जल्द से जल्द हमारे राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क कराएं।