Hindi News

indianarrative

Disinfo Lab का पर्दाफाशः ISI के एजेंट अमेरिका में चला रहे Campaign Against India, लोगों का कर रहे ब्रेन वॉश

Disinfo Lab: अमेरिका में बैठे पाकिस्तानी एजेंट भारत के खिलाफ चला रहे अभियान

#Disinfo Lab-2: पाकिस्तान को लेकर नया खुलासा हुआ है जो बेहद ही चौकाने वाला है। एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें अमेरिका में बैठे पाकिस्तानी जमात भारतीयों को घुमराह करने का काम कर रहे हैं। ये पाकिस्तानी जमाती इंडियंस के अंदर भारत के खिलाफ जहर बो रहे हैं ताकि वो अपने ही देश से बगावत कर बैठे। जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें बताया गया है कि, ये जमाती अधिकारों और स्वतंत्रता के नाम पर इंडियंस का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

डिसइंफोलैब ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि, भारतीय लोकतंत्र का फायदा उठाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित पाक जमात फ्रंट्स द्वारा मानवाधिकारों के मुद्दों को हथियार बनाया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, ये जमात के लोग अधिकारों और स्वतंत्रता के नाम पर इंडियंस का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीयों को भड़काने वाला कौन है 'जस्टिस फॉर ऑल'

जस्टिस फॉर ऑल (जेएफए) पाकिस्तानियों द्वारा बनाया गया संगठन है जिसका उद्देश्य भारत के खिलाफ जहर उगलना है। देश में हलचल पैदा करना है। आगे बढ़ने से पहले इसके बारे में बात कर लेते हैं। "जस्टिस फॉर ऑल (JFA) एक शिकागो स्थित संगठन है, जिसकी स्थापना 1999 में एक पाक नागरिक अब्दुल मलिक मुजाहिद, जमीयत-ए-तलाबा (जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान की युवा शाखा) के पूर्व प्रमुख (1975-77) द्वारा की गई थी।" अब इसका काम यह है कि भारत के खिलाफ लोगों का भड़काना और अशांति पैदा करना है। रिपोर्ट के अनुसार, ये पाकिस्तानी जमाती मासूम भारतीयों को इस तरह गुमराह कर रहे हैं कि, वो जो भी कह रहे हैं उनकी बातों को मान लिया जा रहा है और उन्हें लग रहा है कि यही न्याय है। इसे ब्रेन वॉस भी कहते हैं।

भारत के खिलाफ चला रहा अभियान

रिपोर्ट में के मुताबिक, जेएफए (Justice For All) भारत विरोधी आख्यानों का केंद्र है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि, दुनिया के सामने भारत को फासीवाद, इस्लामोफोबिया और नरसंहार वाले देश के रूप में पेश करे। इतना ही नहीं जेएफए ने कई सारी चीजों को लेकर भारत के खिलाफ लोगों को भड़काया भी है। इसका मुख्य उद्देश्य "भारत को फासीवाद, इस्लामोफोबिया और नरसंहार के लेबल के साथ चित्रित करना है।" JFA भारत के खिलाफ कई सारे अभियान चला रहा है। जिसमें से इसका #SaveIndia, 'भारत में फासीवाद से लड़ना' प्रमुख अभियान है।