Hindi News

indianarrative

शर्मनाक: इस फेमस टीवी Journalist ने 20 महिलाओं का किया रेप, बच्चियों और बूढ़ों को भी नहीं बक्शा

Patrick Poivre d'Arvor

विदेश के मशहूर टीवी जर्नलिस्ट रहे पैट्रिक पाइवर डाइवोर पर कई महिलाओं ने रेप के आरोप लगाएं हैं। दरअसल उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने अपनी पॉपुलर प्रोफेशनल लाइफ के दौरान दर्जनों महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप किया। जी हां, आपने सही सुना की 20महिलाओं ने ऑनस्क्रीन आकर अपनी दर्दभरी कहानी को शेयर किया है और डाइवोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हालांकि, टीवी जर्नलिस्ट ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत बताया है और आरोप लगाने वाली 16महिलाओं के खिलाफ मानहानि का दावा किया है। बता दें, पैट्रिक पाइवर डाइवोर की उम्र इस समय 74साल है और साल 1975से उन्होंने एंकरिंग करना शुरू किया था।

टीवी किंग से मशहूर हैं डाइवोर 

डाइवोर के शो को फ्रांस में काफी पॉपुलेरिटी मिली थी। उन्हें टीवी किंग भी कहा जाने लगा था। लेकिन अब डाइवोर रिटायर हो चुके हैं, तब उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि आरोप लगाने वाली महिलाओं का कहना है कि जिस दौर में उनके साथ ये रेप हुए, तब डाइवोर काफी पॉपुलर थे और उनकी पावर के आगे वह लोग कुछ कह ना सकीं।

हैरानी की बात ये है कि डाइवोर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिलाओं की उम्र 28 साल से लेकर 63 साल तक है। आरोप लगाने वाली ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि ये सब उनके साथ 1980-90 के दौरान हुआ। गौरतलब है कि #Metoo से जुड़ा ये अब तक का सबसे गंभीर मामला लग रहा है। आरोप लगाने वाली महिलाओं में उनकी पूर्व असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, स्कूल टीचर, साथी जर्नलिस्ट और जान-पहचान के लोग हैं। कई महिलाओं का ये भी कहना है कि डाइवोर ने उनके साथ तब ऐसा किया, जब वे लोग नाबालिग थीं।