Hindi News

indianarrative

जंग के बीच Russia की बड़ी धमकी, कहा- भगवान न करें ऐसा हो वरना- मिट्टी में मिल जाएंगे पश्चिमी शहर!

पश्चिमी देशों को मिली रूस की खुली धमकी

यूक्रेन जंग इतने दिन की थी ही नहीं, यह पूरी दुनिया जानती है। रूस सिर्फ यूक्रेन से नहीं लड़ रहा वो लड़ा रहा तो करीब 30-32देशों से वो भी अकेला। दरअसल, पूरा पश्चिमी देश इस वक्त यूक्रेन के साथ है और इस जंग में यूक्रेन को हर एक चीज से मदद की जा रही है। पश्चिमी देशों के दिए गए हथियार के चलते रूस को नुकसान पहुंच रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिम और नाटो को कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि, वो युद्ध से दूर रहे वरना अंजाम उन्हें भी भुगतना होगा। अब पुतिन के बेहद करीबी माने जाने वाले मेदवेदेव ने खुली धमकी देते हुए पश्चिमी देशों के चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि, अगर यूक्रेन रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए अमेरिकी रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल करता है तो मॉस्को पश्चिमी शहरों को निशाना बना सकता है। दरअसल, अमेरिका का कहना है कि, वह यूक्रेन को M142हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम देगा। जिसक मारक क्षमता 80किमी होगी जो अमेरिकी की ओर से पहले दी गई M777तापों की रेंज से करीब दोगुनी है। US की इसी घोषणा के बाद रूस ने आपत्ति जताई है।

पुतिन के अंडर में प्रधानमंत्री पद पर रह चुके रूस की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डेप्युटी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा, भगवान न करे, अगर इन हथियारों का इस्तेमाल रूसी इलाकों के खिलाफ किया जाता है तो हमारे सशस्त्र बल उन केंद्रों पर हमला करने के लिए मजबूर हो जाएंगे जहां से ये फैसले लिए जा रहे हैं। अल जजीरा के साथ अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, यह समझने की जरूरत है कि इस मामलों में जिन केंद्रों से अंतिम फैसले लिए जा रहे हैं वे दुर्भाग्य से कीव के क्षेत्र में स्थित नहीं हैं। मॉस्को में अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि नाटो यूक्रेन में युद्ध का इस्तेमाल रूस के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने के लिए कर रहा है। मेदवेदेव 2008से 2012तक रूस के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं लेकिन उन्हें पुतिन की कठपुतली के रूप में जाना जाता है।

इसके आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि, यूक्रेन में लड़ाई दुनिया को खतरनाक परमाणु विश्वयुद्ध के करीब धकेल रही है। रूस की सरकारी मीडिया कई बार यह कह चुकी है कि, मॉस्को ब्रिटेन सहित पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु मिसाइलों को भी लॉन्च कर सकता है।