Hindi News

indianarrative

Putin अब जो करने जा रहे हैं उससे पूरे Ukraine में मच जाएगा हाहाकार- थर्राया America

Russia New Plan on Ukraine War

US Scared With Russia New Plan: रूस ने जब भी अपने जंग की रणनीति में बदलाव किया है तब-तब यूक्रेन को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। यूक्रेन को भारी तबाही का सामना करना पड़ा है। अब एक बार फिर से रूस युद्ध की रणनीति में बदलाव करने वाला है। रूस का ये नया प्लान इतना खतरनाक है कि, अमेरिका भी थर-थर (US Scared With Russia New Plan) कांप रहा है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन को घुटनों पर लाने के लिए रासायनीक हथियारों के हमलों में खतरनाक नोविचोक जहर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी वजह से अमेरिका को डर (US Scared With Russia New Plan) है कि अगर ऐसा हुआ तो यूक्रेन में भारी तबाही आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- रूस ने दागीं 4700 मिसाइलें, यूक्रेन के सैकड़ों शहर बर्बाद, US बोला- सरेंडर करो Zelensky!

यूक्रेन में तबाही मचा सकता है नोविचोक जहर
अमेरिकी अधिकारियों ने बात का अंदेशा जताया है कि पुतिन यूक्रेन के खिलाफ घातक हमलों में खतरनाक नोविचोक जहर का सहारा ले सकते हैं। ये वही रासायनीक हथियार है जिसका रूस अतीत में इस्तेमाल कर चुका है। पूर्व जाजूस सर्गेई स्क्रिपल को मारने के लिए इसी जहर का इस्तेमाल किया गया था। कहा जाता है कि रूस ने सर्गेई को उसके सैलिसबरी घर में इस जहर के जरिए मार डाला था। इसके अलावा पुतिन के प्रतिद्वंदी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी पर भी इस रासायनीक हथियार का इस्तेमाल किया था। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूस अभी तक इस नर्व एजेंट नोविचोक का इस्तेमाल कुछ चुनिंदे लोगों पर किया था लेकिन अब वो बड़े पैमाने पर लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए यूक्रेन में इसका इस्तेमाल कर सकता है। खैर यूरोप की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, ज्यादातर इस जंग में उन्होंने झूठ ही फैलाया है।

बाइडन को सता रहा डर
एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अब यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पूर्वी यूरोपीय देश इस हमले के लिए तैयार रहे। खुफिया सूत्र भी इस बाच से चिंतित हैं कि रूस यूक्रेन को परमाणु हमले या फिर डर्टी बम के इस्तेमाल से आत्मसमपर्ण करने के लिए मजबूर करने का प्रयास कर सकता है जिसमें हजारों लोगों की मौत हो सकती है। इसके साथ ही व्हाइट हाउस के विशेषज्ञ भी यूक्रेन में इस्तेमाल करने के लिए अपने संसाधनों को जुटाकर डिटेक्शन सिस्टम बनाकर संभावित भयानक हमले के लिए तैयार हो रहे हैं। यूएस की टॉप अधिकारी अमेरिकी सीनेटरों को भी रूस के संभावित कदम के बारे में जानकारी दी गई है और यह भी बताया गया है कि रासायनीक हमला होने पर उसे कैसे नियंत्रित किया जाए इसकी योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें- Ukraine पर फटेगा ‘विंटर बम’,बिजली-पानी गायब होने से अंधेरे में डूबे शहर,जानलेवा हालात

रूस ने तेज कर दिया है हमल
बता दें कि, इधर बीच रूस ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। बीते दिनों ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए 70 मिसाइलें दागी थी। कीव में चारों ओर तबाही मची हुई है। रूस हमले के बाद यूक्रेन में भारी संकट पैदा हो गया है। कीव के करीब 70 प्रतिशत हिस्सें अंधेरों में समाये हुए हैं।