Hindi News

indianarrative

नहीं रूकेगी जंग! अटलांटिक में तैनात हुई दुनिया की सबसे तेज रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन

Zircon Hypersonic Cruise Missiles

Zircon Hypersonic Cruise Missiles: नये साल के मौके पर दुनिया रूस और यूक्रेन की ओर देख रही थी। दुनिया उम्मीद कर रही थी कि रूस नये साल के मौके पर जंग खत्म करने का एलान करेगा। लेकिन, ऐसे कुछ नहीं हुआ उलटा रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिया हैं। इसके साथ ही अमेरिका और पूरे पश्चिमी को रूस ने बता दिया है कि, वो किसी भी कीमत पर इस जंग में पीछे हटने वाला नहीं है। रूस को तोड़ने के लिए अमेरिका और नाटो ने अपनी पूरी ताकत लगा दी लेकिन, वो कुछ नहीं कर पाये। उलटा हुआ यह कि रूस के खिलाफ लगाये गये प्रतिबंधों का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी देशों में ही देखा गया। जंग के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अटलांटिक में दुनिया की सबसे तेज मिसाइल जिरकॉन (Zircon Hypersonic Cruise Missiles) को तैनात कर दिया है। जिरकॉन मिसाइल (Zircon Hypersonic Cruise Missiles) से लैस रूसी नौसेना का एक युद्धपोत हाल ही में अटलांटिक महासागर में पहुंचा है। पुतिन के इस कदम को पश्चिम के लिए संकेत बताया जा रहा है कि, रूस किसी भी कीमत पर यूक्रेन युद्ध से पीछने नहीं हटने वाला है।

पुतिन बोले- हमने तैनात कर दिया हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन
हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन (Zircon Hypersonic Cruise Missiles) 11000 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गति से उड़ान भरने में सक्षम है। रूस की यह हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल 1000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। यह मिसाइल इतनी तेज है कि दुश्मन का एयर डिफेंस सिस्टम भी इसे इंटरसेप्ट करने में सक्षम नहीं हैं। चीन और अमेरिका अब भी हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने की दौड़ में हैं। पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और एडमिरल ऑफ द फ्लीट ऑफ द सोवियत यूनियन गोर्शकोव नाम के रूसी नौसेना के फ्रिगेट के कमांडर इगोर क्रोखमल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया कि, यह युद्धपोत जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस था। पुतिन ने कहा कि इस बार जहाज नवीनतम हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली जिरकॉन से लैस है। मुझे यकीन है कि इस तरह के शक्तिशाली हथियार रूस को संभावित बाहरी खतरों से मजबूती से बचाएंगे। पुतिन ने कहा कि हथियारों का दुनिया के किसी भी देश में कोई एनॉलॉग नहीं है।

दिनिया के किसी भी हिस्से पर हमला कर सकती है रूस की जिरकॉन
दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु अगर किसी के पास है तो वो है रूस। अमेरिका भी रूस से इस मामले में काफी पीछे है और रूस का ये हाइपरसोनिक मिसाइल दुनिया में सबसे खतरनाक है। जिरकॉन को अवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन के साथ 2019 में रूसी सेना में शामिल किया गया था। यह रूस के सबसे ताकतवर हथियारों में से एक है या फिर कहें कि पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर मिसाइल है। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक क्रूज मिसाइल ध्‍वनि की 7 गुना रफ्तार या मैक 7 की गति से हमला करने में सक्षम है। पश्चिमी खुद इस बात को मानते हैं कि, रूस कि हाइपरसोनिक मिसाइल को ट्रैक करना और उसे इंटरसेप्‍ट करना बहुत मुश्किल है। पुतिन ने 2018 में दावा किया था कि जिरकॉन मिसाइल दुनिया के किसी भी हिस्‍से पर हमला कर सकती है और अमेरिका के बनाए डिफेंस सिस्‍टम को भी चकमा दे सकती है।

किसी भी रक्षा प्रणाली को माद दे सकती है जिरकॉन
रूस के रक्षा मंत्री शोइगू की ओर से बताया गया कि, गोर्शकोव अटलांटिक, हिंद महासागर और भूमध्य सागर तक जाएगा। उन्होंने कहा कि, जिरकॉन से लैस यह जहाज समुद्र और जमीन पर दुश्मन के खिलाफ सटीक और शक्तिशाली हमले करने में सक्षम है। हाइपरसोनिक मिसाइलें किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली को मात दे सकती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, जिरकॉन मिसाइल ध्वनि की गति से नौ गुना अधिक गति से उड़ती है और इसकी सीमा 1,000 किमी से अधिक है।

यह भी पढ़ें- Zelensky की टूटी कमर! Ukraine की मदद करने वाले इस देश ने छोड़ा साथ- पहुंचा रूस के पास