Hindi News

indianarrative

यूक्रेन के बाद इस देश पर रूस की कार्रवाई, आज सुबह ही जेलेंस्की से फोन पर की थी बात

यूक्रेन के बाद इस देश पर रूस की कार्रवाई

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जंग में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन ऐसा लगता है कि रूस जल्द ही पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने वाला है। यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों के साथ भयंकर युद्ध के बाद चेर्नोबिल परमाणु स्थल को गंवा दिया है और अब किसी भी वक्त राजधानी कीव पर रूस का कब्जा हो सकता है। इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यूक्रेन का किसी भी देश ने मदद किया तो अंजाम बुरा होगा। अब इसका रिजल्ट देखने को मिलने लगा है।

दरअसल, रूस ने यूक्रेन के मददगार देशों के खिलाफ भी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को उसने ब्रिटिश एयरलाइंस के विमानों के रूस में उतरने पर रोक लगा दी। इसके साथ ही उन्हें रूस के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से भी रोक दिया है। रूस के नागरिक विमानन नियामक ने शुक्रवार को यह एलान किया। रूस ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब आज सुबह ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जलेंस्की को फोन कर मदद का वादा किया था।

इससे पहले ब्रिटेन ने रूस पर कई पाबंदियां लगाई थीं। रूस ने इसके जवाह में यह कमद उठाया है। रूसी पाबंदियों से ब्रिटिश एयर लाइंस की मुश्किलें बढ़ जाएंगे। रूस की पाबंदियों के कारण अब ब्रिटिश एयरलाइंस के विमान रूस के किसी एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकेंगे और न ही वे रूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर सकेंगे। पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का एलान करते चेतावनी दी थी कि कोई देश दखल न दे, अन्यथा उसे इतिहास का करारा सबक दिया जाएगा।