Hindi News

indianarrative

Joe Biden के पास भागते हुए पहुंचे जेलेंस्की! बोलें- यूक्रेन सीमा के पास उड़ते दिखे इतने परमाणु बॉम्बर, अब हम क्या…

Russia ने डोनबास में हमला किया तेज

रूस पर यूक्रेन को हमला किए आज 55 दिन हो गए हैं और इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। मैरियूपोल, दोनेत्स्क, लुहांस्क जैसे शहरों पर भारी बमबारी तो हुई ही। लेकिन, अब रूस ने जो फैसला लिया है उससे यूक्रेनी राष्ट्रपति की टेंशन और भी ज्यादा बढ़ गई है। रूस ने अब डोनबास में लड़ाई तेज कर दी है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस किसी भी वक्त परमाणु हमला कर सकता है। क्योंकि, यूक्रेन की सीमा के पास चार परमाणु बॉम्बर देखे गए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमर जेलेंस्की और वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेन के अधिकांश पूर्वी हिस्से में एक नया आक्रामक अभियान शुरू किया और डोनबास की लड़ाई अब शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना अपने पूर्वी हिस्से पर एक नए रूसी हमले के लिए तैयार है। रूसी सेना आक्रामक मूड में दिख रही है। हाल ही में एक वीडियो फुटेज में चार रूसी टीयू-95 न्यूक्लियर बॉम्बर जिन्हें बियर के नाम से जाना जाता है, रूस के कलुगा क्षेत्र में उड़ते दिखाई दिए जो कि यूक्रेन सीमा से लगा है। आशंका है कि रूसी सेना परमाणु हमले का अभ्यास कर रही है।

इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि दुनिया को रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए। देश की राजधानी कीव में बोलते हुए जेलेंस्की ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का भी उपयोग कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि, इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने यूक्रेनी भाषा में लिखा है, हम मजबूत हैं! हम काम कर रहे हैं, प्यार करते हैं,हम ही जीतेंगे! वीडियो में जेलेंस्की ये सब कहने के बाद अपने हाथ में पकड़े कुछ कागज दिखाते हैं। इसके बाद वो एक बार फिर कैमरा अपनी तरफ करते हैं। इसके बाद वह टेबल पर रखी अपने परिवार की तस्वीर की तरफ कैमरा करते हैं। आखिर में जेलेंस्की यूक्रेन का झंडा दिखाने के बाद मुट्ठी दिखाते हुए सबसे मजबूत बने रहने की अपील करते हैं और मुस्कुराते हुए वीडियो को बंद कर देते हैं।