Hindi News

indianarrative

अचानक रूस ने हमला किया तेज- एक साथ इतनी मिसाइलों से दहल उठा Kyiv

Russia Attacked on Kyivs

Russia Attacks on Kyiv: रूस ने एक बार फिर से युद्ध की रणनीति बदलते हुए राजधानी कीव (Russia Attacks on Kyiv) को दहला दिया है। 9 महीने से ज्यादा दिनों से जारी इस जंग में रूस ने यूक्रेन को खंडहर बना दिया है। वापस से यूक्रेन को पहले जैसा होने में कई बरस लग जाएगा। रूस ने जब भी अपनी युद्ध की रणनीति में बदलाव किया है तब-तब जेलेंस्की को गहरा जख्म दिया है। ऐसा लगता है कि अब एक बार फिर से रूस ने अपने प्लान में चेज किया है। क्योंकि, अचानक ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Russia Attacks on Kyiv) पर बड़े स्तर पर मिसाइलों से हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है।

रूस की घातक मिसाइलों से दहला कीव- कई क्षेत्र ब्लैकआउट
रूस ने एक के बाद एक 70 मिसाइल हमले किए। रूस ने KH-101, KH-555 और कलीब्र क्रूज जैसी घातक मिसाइलें दागी हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सेना ने हमले के लिए लैंसेट ड्रोन का भी इस्तेमाल किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने 23 नवंबर को यूक्रेन पर बड़े स्तर पर मिसाइल हमले किए। हमले में खासतौर पर रूस ने एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है, जिससे यूक्रेन कई कई शहरों में ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कीव, लवीव और मोल्दोवा जैसे शहरों में सबसे ज्यादा मिसाइल हमले किए गए हैं।

यूक्रेन को सरेंडर करने का पश्चिम बना रहे दबाव
बता दें कि, अब तो यूक्रेन का साथ पश्चिमी देश भी छोड़ने लगे हैं। अमेरिका लगातार जेलेंस्की पर दबाव बना रहा है कि, वो रूस से जाकर बातचीत करें और खुद को सरेंडर कर दें। यूक्रेन का कहना है कि, पश्चिमी देशों की ओर से दबाव बनाया जाने लगा है कि, रूस के आगे जेलेंस्की सरेंडर कर दें। वैसे यही सही होगा क्योंकि, अगर ऐसा नहीं हआ तो यूक्रेन तो बर्बाद हो ही चुका है पश्चिमी देशों का बुरा हाल है और आने वाले दिनों में मंदी तेजी से बढ़ने वाली है।

यह भी पढ़ें- America ने छोड़ा साथ! यूक्रेन बोला- Putin के आगे सरेंडर का दबाव बना रहे पश्चिमी देश