Hindi News

indianarrative

रूस और यूक्रेन के बीच जल्द छिड़ेगी जंग! खतरे को भांपते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने वापस बुलाए अपने नागरिक

COURTESY GOOGLE

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने की अपील की है। राष्ट्रपति ने कहा कि यहां कभी भी जंग के हालात न सकते है। रूस कभी भी यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है। एक इंटरव्यू में बाइडन ने कहा- 'अमेरिकी नागरिकों को निकल जाना चाहिए।' उन्होंने कहा- 'हम दुनिया की बड़ी सेनाओं में से एक का सामना कर रहे हैं। यह बहुत अलग स्थिति है और हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।' अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण की स्थिति में रूस पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें-बस की सीट पर बैठ सफर कर रहा था मुर्गा, कंडक्टर ने उसका भी काट दिया टिकट, देखें वीडियो

आपको बता दें कि इससे पहले भी बाइडन संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर मॉस्को को चेतावनी जारी कर चुके हैं। बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों को मॉस्को के सात बड़े संघर्ष को लेकर चेतावनी दी है। आपको बता दें कि आज यूक्रेन, अफगानिस्तान संकट और हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल के प्रति चिंताओं के बीच क्वाड देशों के विदेश मंत्री शुक्रवार को मेल्बर्न में बैठक करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने वार्ता से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कहा कि बैठक कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके के वितरण, आतंकवाद से मुकाबला, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन में सहयोग पर केंद्रित होगी।

यह भी पढ़ें- Allu Arjun का 'पुष्पा' मेकअप ने किया फैंस को हैरान, लुक पाने के लिए लगते थे 4 घंटे

अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एरिक कुरिला ने मंगलवार को सांसदों को आगाह किया कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो इससे सीरिया सहित पश्चिम एशिया में व्यापक अस्थिरता पैदा होने की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईरान, अमेरिका और इस क्षेत्र में सहयोगियों के लिए प्रमुख खतरा बना हुआ है। कुरिल्ला ने पश्चिम एशिया में शीर्ष अमेरिकी कमांडर के पद के लिए सीनेट में सुनवाई के दौरान सदन की सशस्त्र सेवा समिति से कहा कि चीन, मध्य कमान क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है और वहां किए जाने वाले खर्च का विस्तार कर रहा है। इस क्षेत्र में वे देश भी शामिल हैं, जिनकी अमेरिका को अफगानिस्तान में चरमपंथी गतिविधियों पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए आवश्यकता है।