Hindi News

indianarrative

Allu Arjun का ‘पुष्पा’ मेकअप ने किया फैंस को हैरान, लुक पाने के लिए लगते थे 4 घंटे

courtesy google

साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के जरिए जमकर तहलका मचा रहे हैं। फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के डायलॉग्स और गानों पर लोग जमकर रील्स बना रहे है। फिल्म में अल्लू अर्जुन 'पुष्पा' के किरदार में नजर आ रहे है। उनके इस किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया, कि अब हर कोई उनकी तरह बोल और चाल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि अल्लू अर्जुन को पुष्पाराज बनने में कितनी मेहनत करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अल्लू  'पुष्पा' बनते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें- सड़क ही नहीं अब हवा में भी उड़ाए अपनी बाइक, ड्राइव करते समय आएगी जेम्स बॉन्ड वाली फीलिंग्स

फिल्म से जुड़ा बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अल्लू अर्जुन शारीरिक रूप, प्रोस्थेटिक्स और मेकअप की मदद से, खुद को ट्रांसफॉर्म करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कॉफी के सिप लेते हुए अर्जुन को पुष्पा में बदलने की पूरी तैयारी हो रही है। वीडियो में अल्लू अर्जुन के बालों को सेट किया जाता है मेकअप किया जाता है और माथे पर घाव का निशान भी बनाया जाता है, जो फिल्म के सीन में आपने देखा होगा। इसके बाद उनके हाथ और छाती पर भी मेकअप होता है और अंत में चेहरे पर मस्सा बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं और ITI पास वालों के लिए निकली शानदार वैकेंसी, सैलरी समेत देखें यहां पूरी जानकारी

फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ने पहले ही हिंदी वर्जन से 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। पुष्पा आंध्र प्रदेश के शेषाचलम के लाल चंदन के वृक्षों के घने-अंधेरे जंगलों की कहानी है जहां पुष्प राज (अल्लू अर्जुन) लॉरी ड्राइवर है, जो काटे गए पेड़ों को जंगल से बाहर निकाल कर अलग-अलग ठिकानों तक पहुंचाता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और सामंथा भी हैं।