Hindi News

indianarrative

Ukraine में अजोवस्ताल पर रूसी कब्जे के बाद गायब हैं Zelensky, भूखे शेर की तरह ढूंढ रहे पुतिन के लड़ाके

यूक्रेन के सबसे बड़े शहर पर रूस का कब्जा

रूस एक महाशक्तिशाली देश है और इसमें कोई शक नहीं है कि अकेले किसी भी देश में रूस से लड़ने की ताकत नहीं है। यूक्रेन जंग को लेकर लोग भली-भांति जानते हैं कि ये जंग मिनटों की नई सेकेंड्स की है लेकिन, यहां आम जनता के चलते ये युद्ध इतना लंबा खिंचता चला जा रहा है। रूस की ताकत के बारे में अंदाजा इसी से लगा ले कि, वो चाहे तो सिर्फ तीन मिनट में ब्रिटेन को खत्म कर सकता है और सिर्फ 10 सेकंड्स में पूरे फिनलैंड को उड़ा सकता है। आज यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को 87 दिन हो गया है और रूस ने यूक्रनी मैरियूपोल शहर पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। रूसी सेना के कब्जे के बाद अब ऐसा बताया जा रहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंसकी गायब हो गए हैं। कुछ ने कहा कि वो भूमिगत हैं तो कुछ कह रहे हैं कि खुफिया रास्तों से पोलैण्ड भाग गए हैं। क्यों कि रूसी लड़ाके लगातार उनकी तलाश भूखे शेर की तरह कर रहे हैं। यूक्रेन में जेलेंसकी के बचने के जितने भी ठिकाने हैं उन सब पर रूसी सैनिकों की निगाह है। 

रूसी सेना ने दावा किया है कि, उन्होंने कीव के पश्चिम स्थित झितोमिर क्षेत्र में पश्चिमी हथियारों की यूक्रेन आ रही बड़ी खेप को समुद्र से लांच की गई कलिब्र क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल करके नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से आ रहे हथियारों व सैन्य उपकरणों का बड़ा जखीरा नष्ट कर दिया है। इसी के साथ रूस ने अपनी लड़ाई को पूर्वी दोनबास क्षेत्र में केंद्रित कर दिया। इन मिसाइलों के काला सागर तट पर ओडेसा के सास ईंधन भंडारण सुविधाओं पर भी हमले का दावा किया गया। रूसी दावे के मुताबिक उसने दो यूक्रेनी विमान और 14 ड्रोन को मार गिराया।

रूस के मैरियूपोल पर नियंत्रण के दावे को उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। रूसी रक्षामंत्री सर्गेइ शोइगु ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अजोवस्तल स्टील संयंत्र और पूरे शहर पर अपने नियंत्रण की जानकारी फोन पर दी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सोमवार से लेकर अब तक संयंत्र में छिपे कुल 2,439 यूक्रेनी लड़ाकों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें से 500 से अधिक लड़ाकों ने शुक्रवार शाम को आत्मसमर्पण किया।