Hindi News

indianarrative

रूस को लगा झटका, NATO में शामिल होने जा रहा है पुतिन का यह पड़ोसी देश

रूस को लगा झटका, NATO में शामिल होने जा रहा है पुतिन का यह पड़ोसी देश

आज औपचारिक रूप से NATO में शामिल होने जा रहा है फिनलैंड। फिनलैंड के शामिल हो जाने से वे NATO का 31वां सदस्य बन जाएगा। इस दौरान NATO के मुख्यालय में पहली बार NATO का झंडा फहराया जाएगा।फ़िनलैंड हाल ही में दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आया है। फिनलैंड के नाटो का सदस्य बनने से रूस को बड़ा झटका यह लगेगा कि नाटो संगठन उसकी सीमा तक आ गया है। फिनलैंड (Finland) मंगलवार को आधिकारिक तौर पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन ‘नाटो‘ में शामिल होने जा रहा है। नाटो के प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग का कहना है कि फिनलैंड मंगलवार को इस सैन्य गठबंधन का 31वां सदस्य बनेगा। यह खबर रूस के लिए झटके की तरह है।फिनलैंड का नाटो की सदस्यता लेना इसलिए भी अहम है क्योंकि वह रूस का पड़ोसी है और 1,300 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। फिनलैंड की एंट्री के साथ ही रूस से लगने वाली नाटो देशों की सीमा दोगुनी हो जाएगी।

तुर्किये-हंगरी की आनाकानी से लटका था मामला

बता दें फिनलैंड को नाटो में शामिल करने में तुर्किये और हंगरी आनाकानी कर रहे थे। तुर्की का आरोप था कि फिनलैंड आतंकवादियों को शरण देता है। नाटो में कोई भी नया देश तभी शामिल किया जाता है, जब सभी सदस्य नए देश को शामिल करने के लिए सहमत हों। अब तुर्की-हंगरी समेत नाटो के सभी 30 सदस्यों ने दोनों देशों को इस संगठन में शामिल करने के लिए परिग्रहण प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वहीं, तुर्किये ने दोनों देशों से उग्रवाद से निपटने की मांग की है। बता दें कि तुर्किये ने सबसे अंत में अपनी सहमति दी है।

स्टोल्टेनबर्ग ने ब्रसेल्स में नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठ की पूर्वसंध्या पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक सप्ताह है। कल से फिनलैंड नाटो का पूरी तरह सदस्य बन जाएगा। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में स्वीडन भी नाटो में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि हम कल नाटो हेडक्वार्टर में पहली बार फिनलैंड का झंडा फहराएंगे।

यह भी पढ़ें: Russia की पीठ में छुरी घूप रहा है चीन, करना चाहता है रुसी ज़मीन पर कब्ज़ा

यह फिनलैंड की सुरक्षा और नाटो दोनों के लिए बेहतरीन दिन होगा। स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि नाटो के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रसेल्स में होगी। फिनलैंड की सदस्यता का समर्थन करने वाला अंतिम देश तुर्की अपने आधिकारिक दस्तावेज अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को सौंपेगा।वह उसके बाद फिनलैंड को भी ऐसा करने के लिए आमंत्रित करेंगे। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि फिनलैंड का ध्वज शामिल करने के लिए ध्वजारोहण समारोह नाटो के मुख्यालय में मंगलवार अपराह्न में आयोजित किया जाएगा।