Hindi News

indianarrative

रूकने के बजाय और भीषण होती जा रही जंग- ऐसा लग रहा अब Russia पूरी तरह Ukraine को कर देगा तबाह

Russia ने Ukraine पर तेज किया हमला

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को चार महीने बीत चुके हैं। इतने दिनों में रूस ने यूक्रेन के शहरों में जमकर तबाही मचाई है। इतने दिनों के बाद जहां ये जंग रूकनी चाहिए थी तो इसके बजाय अब और भी ज्यादा भीषण होते जा रही है। यूक्रेन के शहरों पर रूसी सेना चुन-चुन कर हमला कर रही है। रूस अब यूक्रेन पर हमलों में और तेजी लाते हुए पूरे यूक्रेन में बमों की बारिश कर रहा है। इसके साथ ही रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन के एक शहर की घेराबंदी करने की कोशिश कर रही है। क्षेत्र के गवर्नर ने आज यह जानकारी दी।

इससे पहले पास के एक शहर पर उसके ताबड़तोड़ हमलों ने यूक्रेनी सैनिकों को हफ्तों की भीषण लड़ाई के बाद पीछे हटने के लिए मजबूर किया था। रूसी सेना कूी ओर से पूर्वी क्षेत्र में लड़ाई के केंद्र से काफी दूर के इलाकों में भी मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं। लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदई ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर कहा कि रूसी सेना दक्षिण की तरफ से लिसीचांस्क शहर की घेराबंदी की कोशिश कर रही है। यह शहर लुहान्स्क क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र सिविएरोडोनेट्स्क शहर के पास स्थित है, जिसे लगातार रूसी हमलों का सामना करना पड़ा और हफ्तों से यहां दोनों पक्षों के बीच छापेमार युद्ध भी जारी है। हैदई ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने सिविएरोडोनेट्सक से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

सैन्य विश्लेषक ओलेग जदानोव ने कहा है कि, कुछ सैनिक लिसीचांस्क की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उस शहर को अलग-थलग करने के रूसी कदमों से पीछे हटने वाले सैनिकों को ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सिविएरोदोनेत्स्क शहर पर रूसी सेना की भीषण बमबारी के कारण औद्योगिक शहर के ज्यादातर इलाके तबाह हो चुके हैं। रूसी हमले से पहले शहर की आबादी करीब 10 लाख थी, जो अब घटकर मात्र 10 हजार रह गई है। बड़ी संख्या में लोग शहर से पलायन कर चुके हैं।

बता दें कि, सिविएरोडोनेट्स्क और लिसीचांस्क रूसी आक्रमण का केंद्र बिंदु रहे हैं, जिसका मकसद पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना वहां से यूक्रेन को हटाना है। क्योंकि, डोनबास में भी यूक्रेन जमकर कत्लेआम मचाता आया है और इस जंग के कई कारणों में से एक यूक्रेन के डोनबास में कत्लेआम भी शामिल है।