Hindi News

indianarrative

यूक्रेन में भयंकर तबाही, Zelensky को पुतिन ने दिया सबसे गहरा जख्म

Russia Missile Attack on Kyiv

Russia Missile Attack on Kyiv: रूस से पंगा लेकर अब यूक्रेन बुरी तरह रो रहा है। खासकर क्रीमिया के पुल पर हमला करने के बाद यूक्रेन को अंदाजा नहीं था कि उसके साथ अब क्या होने वाला है। जेलेंस्की को लगा था कि वो क्रीमिया पुल पर ब्लास्ट कर रूस की कमर तोड़ देंगे, लेकिन इस वक्त आलम यह है कि जेलेंस्की के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं बचा है और यूक्रेन अंधेरे में डूबने वाला है। रूस राजधानी कीव (Russia Missile Attack on Kyiv) में लगातार मिसाइल हमले कर रहा है। अब उसने कीव में सीधे मुख्य बिजली संयंत्र (Russia Missile Attack on Kyiv) पर मिसाइल दाग दी है जिसके बाद पूरे यूक्रेन में अंधेरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Nuclear war हुआ तो नर्क बन जाएगी धरती, 5 अरब की जाएगी जान- सिर्फ तबाही

यूक्रेन को पहुंचा गंभीर नुकसान
रूस के मिसाइल हमले में कीव एक प्रमुख बिजली संयंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी यूक्रेनर्गो ने कहा कि मरम्मत दल बिजली बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार ने जनता से बिजली कटौती के लिए तैयार रहने और बिजली खपत कम करने की अपील की है। पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि रूस द्वारा सोमवार को यूक्रेन के खिलाफ किए गए व्यापक हमलों की फिलहाल कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना पहले से चुने गए लक्ष्यों पर चुनिंदा हमले कर रही है। उन्होंने बताया कि रूस ने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को पा लिया है। पुतिन ने कहा कि रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन के अधिकतर सैन्य ठिकानों और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद किया जा चुका है। बाकी बचे हुई साइट्स को खत्म करने पर भी काम हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Nuclear Drill करने वाले NATO की हवा टाइट, रूस ने तैनात कर दिए बॉम्बर्स

परमाणु युद्ध की ओर जाती जंग
उधर रूस ने परमाणु हमले की भी चेतावनी दे दी है। साथ ही नाटो सीमा पर बॉम्बर्स जेट्स भी देखे गए हैं। रूस ने साफ कहा है कि, अगर यूक्रेन को नाटो में शामिल किया गया तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा। इसी के बाद नाटो सीमा पर रूस के परमाणु हथियार ढोने वाले बॉम्बर्स देखे गए हैं जिसके बाद पूरे यूरोप में हड़कंप मच गई है। उधर बाइडन भी कह चुके हैं कि, पुतिन मजाक नहीं करते वो जो बोल रहे हैं उसे गंभिरता से लेनी चाहिए। हालांकि, इन सबके बाद भी अमेरिका संग पश्चिमी देश इस जंग को भड़काने का काम कर रहे हैं।