Hindi News

indianarrative

Khersan के लोकल्स को फ्री में घर, पुतिन के ऐलान से कीव की कुर्सी डोली

Russia To Evacuate Residents From Kherson Amid Ukrainian Attacks

Russia In Kherson: पश्चिमी देशों की चाल और राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की (Vlodomir Zelensky) की अकड़ को रूस ने निकाल दिया। खेरसान की जनता में रूस के प्रति सहानुभूति बढ़ने के लिए पुतिन ने जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर दी हैं। इससे रूस का दबदबा यूक्रेन के अन्य शहरों में भी बढ़ रहा है। हालांकि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को उकसा कर ये जंग इसलिए करवाई थी की कि जंग और आर्थिक मार न झेल सकने वाला रूस टूट जाए। लेकिन हालात इसके उलट रूस के पक्ष में हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन के जिन शहरों पर कब्जा किया है उसमें से खेरसॉन (Russia In Kherson) भी एक है। यहां को लेकर रूस ने जो फैसला लिया है उसे देखर जेलेंस्की घबरा गए हैं। खेरसॉन (Russia In Kherson) को लेकर रूस के इस कदम से यूक्रेन में पुतिन के प्रति सहानुभूति की लहर पैदा होने की संभावनाएं पैदा हो गई है। रूस ने खेरसान को फिर से आबाद करने के लिए फ्री में स्थानीय लोगों के फ्री में घर देना शुरू कर दिया है।

खेरसॉन के लोगों के मुफ्त में मिलेगा घर
रूस ने कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र (Russia In Kherson) के निवासियों को निशुल्क आवास का वादा किया है जो वहां से रूस जाना चाहते हैं। रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुस्नुलिन ने यह घोषणा की है। इससे कुछ देर पहले खेरसॉन (Russia In Kherson) के रूस समर्थित नेता व्लादिमीर साल्दो ने क्रेमलिन से क्षेत्र के चार शहरों से निवासियों को निकालने के लिए कहा था।

यूक्रेन अपने ही लोगों को मार रहा है
खेरसॉन यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में से एक है जिन पर रूस ने पिछले महीने ही कब्जा किया है। साल्दो ने गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि, खेरसॉन क्षेत्र के शहरों- खेरसॉन और नोवा काखोव्का, होला प्रिस्तान तथा चोर्नोबेव्का में रोज मिसाइल हमले हो रहे हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, इन मिसाइल हमलों से निवासियों को गंभीर नुकसान होता है। मिसाइलों हमलों की जद में होटल, रिहायशी इमारतें, बाजार और वे स्थान हैं जहां बहुत सारे नागरिक हैं। अब जाहिर सी बात है कि, इन क्षेत्रों पर रूस का कब्जा है तो वो तो हमला करेगा नहीं। ये हमला यूक्रेन की ओर से किया जा रहा है जो अपने ही लोगों को मार रहा है। यूक्रेन इस जंग में सिर्फ झूठ बोलता रहा और पश्चिमी देशों के कंधे पर सवार होकर जंग लड़ रहा है। पश्चिमी देशों ने पूरी दुनिया में रूस के नाम पर सिर्फ झूठ बोला है।

यह भी पढ़ें- 75 मिसाइलों के हमले से दहला यूक्रेन, राष्ट्रपति दफ्तर भी तबाह- जान बचा कर भागे Zelensky!

खेरसॉन से निकालें जाएंगे लोग
साल्दो ने कहा कि खेरसॉन के निवासियों को निकालकर रूस के रोस्तोव, क्रास्नोदर और स्ताव्रोपोल के साथ ही क्रीमिया ले जाने का फैसला लिया गया है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के अहम प्रतिष्ठानों पर अपने हमले शुक्रवार को भी जारी रखे। जपोरिज्जिया क्षेत्र की राजधानी रातभर रूस के मिसाइल हमलों से दहल उठी।