अंतर्राष्ट्रीय

भारत के लिए रूस पाक की कुर्बानी को तैयार अमेरिका, कही इतनी बड़ी बात

हिंदुस्तान और रूस की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। जब भी भारत को जरूरत हुई तब रूस हमेशा सीना ताने सामने खड़ा था। यही वजह है की यही वजह है कि, यूक्रेन जेंग में जब पूरी दुनिया रूस के खिलाफ हो गई, पश्चिमी देशों के तमाम धमकियों के बाद भी भारत पुतिन का हाथ थामे हुए है। पुतिन (Putin) कई बार भारत के दोस्ती की तारीफ भी कर चुके हैं। वहीं एक समय तो रूस-यूक्रेन जंग के बीच पश्चिमी देशों ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की थी कि वह रूस से व्यापार न करे। हालांकि यह दबाव भारत पर बेअसर साबित हुआ और उसने हिंसा की आलोचना करते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखा। अब अमेरिका (America) को यह बात काफी अच्छे से समझ आ गयी है कि भारत उसके आगे नहीं झुकेगा।

यूरोपीय और यूरेशियन मामलों के अमेरिकी असिस्टेंट सेक्रेटरी करेन डोनफ्राइड ने बुधवार को कहा कि अमेरिका (America) रूस से तेल खरीदने के लिए नई दिल्ली पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध सबसे अधिक अहम हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत पर प्रतिबंध लगाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। भारत के साथ हमारा संबंध सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। भारत जितना चाहे उतना तेल रूस से खरीद सकता है। भारत लगातार हिंसा की निंदा कर रहा है और बातचीत के माध्यम से विवाद को हल करने पर जोर दे रहा है। अपने नागरिकों के हित के लिए भारत ने रूस के साथ व्यापार जारी रखने का कड़ा रुख अपनाया है।

ये भी पढ़े: Petrol-Disel होगा सस्ता! इंडिया को Russia देता रहेगा सिर्फ 49 डॉलर प्रति बैरल तक तेल

भारत-US का सुरक्षा एजेंडा बेहद खास

बीते साल जब पश्चिमी देशों ने भारत पर दवाब बनाने की कोशिश की, तब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप में आलोचकों की बोलती बंद कर दी थी। अमेरिका के ऊर्जा संसाधन के असिस्टेंट सेक्रेटरी जेफ्री पायट ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले एक साल में वैश्विक ऊर्जा बाजारों को बाधित करने के लिए जो किया है उसे देखते हुए भारत और अमेरिका (America) जिस ऊर्जा सुरक्षा एजेंडे पर काम कर रहे हैं, वह बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रूस ने अपने तेल और गैस को हथियार बनाकर यह दिखा दिया कि वह फिर से एक विश्वसनीय एनर्जी सप्लायर नहीं बन पाएगा। यह वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में एक मामूली बढ़ोत्तरी का कारण बना, जो दुनियाभर में अभी भी जारी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 में, भारत ने एक दिन में औसतन 1.2 मिलियन बैरल तेल खरीदा, जो नवंबर में खरीदे गए तेल से 29 फीसदी ज्यादा था। तेल के अलावा भारत रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है। रूस की तरफ से भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम का तीसरा रेजीमेंट जल्द मिलने वाला है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago