Hindi News

indianarrative

अब पश्चिमी देशों पर रूस ने शुरू किया अटैक! कहा- रोक दो सप्लाई… बौखला उठे US-NATO

अब पश्चिमी देशों पर रूस ने शुरू किया अटैक

यूक्रेन पर सैन्य अभियान शुरू करन से पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के देशों से इस मामले से दूर रहने के लिए कहा था। लेकिन, अमेरिका, नाटो संग पूरा पश्चिमी देश इसमें कूद पड़ा। पुतिन ने पहले ही कहा था कि जो भी यूक्रेन की मदद करेगा वो उसे इस जंग का हिस्सा समझेंगे और अंजाम बेहद बुरा होगा। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को खूब मदद की और अब भी कर रहे हैं। भारती मात्रा में हथियार, फाइटर जेट्स, टैंक के साथ ही अन्य सैन्य चीजें यूक्रोन को दी जा रही हैं। इसके साथ ही ये पश्चिमी देश रूस को पूरी तरह से तबाह करने के लिए कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं। लेकिन, अब व्लादिमीर पुतिन भी एक्शन में आ गए हैं। पुतिन ने पश्चिमी देशों को बड़ा झटका दिया है।

रूसी डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगू ने यूरोपीय देशों को खुले तौर पर धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि, मारियुपोल पर रूसी कब्जा पूरा हो चुका है और अब अगर यूरोपीय देशों की ओर से यूक्रेन को मदद दी गई तो फिर सप्लाई लाइंस पर अटैक किया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि, अगर यूक्रेन आर्मी की मदद के लिए विदेशी हथियार आए। दूसरे मुल्कों ने यूक्रेन आर्मी को आर्म्स सप्लाई किए गए तो फिर रूस के निशाने पर होंगे। यानी अब रूस पूरी तरह से पश्चिमी देशों पर अटैक करने के लिए तैयार है। यह पश्चिमी देशों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

उधर, खुद यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के सैन्य विशेषज्ञ ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, पुतिन ये जंग हर हाल में जीत जाएंगे। रूस कमजोर हो रहा है यह पश्चिमी देशों की सोच गलत है। वियना की मिल्ट्री एकेडमी से कर्नल मार्कस रीस्नर के मुताबकि, यूक्रेन जंग में पुतिन की जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि, जो लोग सोच रहे हैं कि, पुतिन बैकफुट पर हैं तो ऐसा नहीं है। उनके मुताबकि युद्ध में रूस के कमजोर पड़ने की पश्चिमी सोच गलत है। ऑस्ट्रिया के मिलिट्री एक्सपर्ट ने कहा कि किसी को भी युद्ध में रूस को कम नहीं आंकना चाहिए।

यूक्रेन के इन शहरों पर हो गया कब्जा

उन्होंने कहा कि, साउथ और साउथ ईस्ट यूक्रेन के बड़े इलाकों पर रूस कब्जा कर चुका है। यूक्रेन पर रूस का हमला अब डोनबास पर केंद्रित है। अगले 2-3 हफ्तों में डोनबास में रूस और आगे बढ़ चुका होगा। आने वाले वक्त में डोनबास में लड़ाई और तेज होने जा रही है। रूसी सेना यूक्रेनी सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करेगी। कर्नल का दावा है कि रूस की नई और मजबूत रणनीति को वेस्टर्न कंट्रीज में भी महसूस किया जा रहा है।

रूस के डिफेंस मिनिस्टर ने भी रूस की जीत को लेकर बयान देना शुरू कर दिया। रूसी डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगू ने कह दिया कि मारियुपोल पर रूसी कब्जा पूरा हो चुका है। वहीं, रूस 9 मई को यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में है। डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइगू ने कहा है कि, रूस की सेना ने मारियुपोल पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। अब मारियुपोल रूस की सेना के नियंत्रण में है। मारियुपोल में सिर्फ इवेकुएशन का काम जारी है।