Hindi News

indianarrative

इंडियन स्टूडेंट्स को देख रूसी फौजों ने दी सलामी! ये है पीएम मोदी के भारत का रुतबा

इंडियन स्टूडेंट को देख रूसी फौजों ने दी सलामी

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज आठवां दिन है और रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर कब्जा जमाते जा रही है। बदले में यूक्रेनी सेना भी अपनी पूरी ताकत के साथ जंग लड़ रहे हैं लेकिन, इस वक्त रूसी सेना इनपर भारी पड़ी हुई है। इस बीच भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों को वहां से निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसके लिए ऑपेशन गंगा की शुरुआत की गई है और भारत के चार शिर्श नेताओं को यूक्रेन से लगती सीमा पर भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए लगाया गया है। लेकिन, इस बीच एक खबर आई और इसका वीडियो भी देखा गया कि जब यूक्रेन क्रॉस कर पोलैंड बॉर्डर में भारतीय नागरिक और छात्र एंट्री कर रहे थे तो इस दौरान रूसी फैजों ने इन्हें सलामी देते हुए भारत का सम्मान रखा। जो मोदी सरकार पर उंगली उठा रहे हैं उन्हें यह जरूर देखना चाहिए। ये बदलते भारत की तस्वीर है जहां दुनिया के हर देश भारत संग रिस्ते मजबूत करने पर लगे हुए हैं। यह मोदी के भारत का रूतबा है। वैसे भी रूस और भारत की दोस्ती पहले से ही रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे और धनिष्ठ बना दिया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, भारतीयों को देखते हुए रूसी सेना युद्ध रोक दे रही है ताकि वो सकुशल वहां से निकल सके। इसके साथ ही भारत का झंडा देखते ही रूसी फौज भाकतीय नागरिकों को सलामी करते हैं। एक भारतीय छात्र ने देश वापस आने के बात बताया कि, हमने ओडेसा से बस बुक की और माल्डोवा सीमा पर जैसे ही पहुंचे यहां, रूसी सैनिकों से सामना हुआ और उन्होंने बस पर तिरंगे को देखते हुए होलीबारी रोक दी और हमें जाने दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय छात्रों को सैल्यूट भी किया।

इसी दौरान छात्रों ने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तानी नागरिक यूक्रेन से निकलने के लिए भारत का सहारा ले रहे हैं और अपने बस पर पाकिस्तानी झंडे को लगाने के बजाय भारत का तिरंगा लगाकर बॉर्डर से निकासी कर रहे हैं। तिरंगे को देख कर सारे सैनिक हमला रोक दे रहे हैं औऱ लोगों को जाने दे रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ तुर्की के भी नागरिक तिरंगा का सहारा लेकर बॉर्डर पार कर रहे हैं।