Hindi News

indianarrative

Putin के आगे घुटने टेक रहे जेलेंस्की! सबसे अहम शहर Soledar पर रूसी फौजों का कब्जा

Russian Forces Taken Soledar

Russian Forces Taken Soledar: यूक्रेन पर रूस को हमला बोले 322 दिन से ज्यादा हो चुका है और इतने दिनों में जेलेंस्की का देश खंडहर बन गया है लेकिन, घमंड अब भी कम नहीं हुआ है। रूस ने जब भी अपनी युद्ध रणनीति में बदलाव किया है यूक्रेन को भारी तबाही देखने को मिली है। लेकिन, इस बार तो यूक्रेन को अपने अहम शहरों में से एक और नमक के खदान वाले क्षेत्र सोलेडार (Russian Forces Taken Soledar) को खोना पड़ गया। हाल ही में रूस ने बड़ा बदलाव करते हुए यूक्रेन युद्ध के अपने जनरल (Russia Change Commander Of War) को बदल दिया है। रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव सैन्य अभियान के कमांडर बनें हैं। उनके कमांडर बनते ही यूक्रेन के सोलेडार शहर (Russian Forces Taken Soledar) पर रूस का कब्जा हो गया है। ये यूक्रेन का सबसे अहम शहर है और इसपर रूस का कब्जा होना किसी बड़ी जीत से कम नहीं है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, रूसी सेना ने यूक्रेन के नमक की खदान वाले पूर्वी शहर सोलेडार पर कब्जा कर लिया है।

रूस के लिए बेहद अहम है सोलेडार
रूसी मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, रूस और यूक्रेन की सेना के बीच खूनी संघर्ष के केंद्र सोलेडार पर गुरुवार की रात कब्जा कर लिया गया। पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क प्रांत के अंतर्गत आने वाले सोलेडार पर कब्जा करने के रूस के दावे की यूक्रेनी अधिकारियों ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है। रूसी मंत्रालय के अनुसार, सोलेडार पर कब्जा रूसी सेना की एविएशन विंग, मिसाइ विंग और आर्टिलरी के निरंतर हमले के कारण संभव हो सका है। मंत्रालय ने वैगनर ग्रुप के बखमुत शहर पर कब्जे के दावों को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया। मंत्रालय ने कहा कि पिछले तीन दिनों में, सात सौ से अधिक यूक्रेनी सैनिकों और यूक्रेन के सशस्त्र बलों के हथियारों की तीन सौ से अधिक यूनिटों को सोलेडार शहर के पास नष्ट कर दिया गया है।

सैन्य महत्व नहीं लेकिन, खजाने से भरा है
सोलेडार का बहुत ज्यादा सैन्य महत्व नहीं है, लेकिन इससे सटा एक शहर खजानों से भरा हुआ है। इस शहर के जरिए रूसी सेना और पुतिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के लिए यूक्रेनी शहर बखमुत पर कब्जा करना आसान हो सकता है। बखमुत में कॉपर समेत कई खनिजों की खदाने हैं। वैगनर ग्रुप इन खदानों पर अपना नियंत्रण चाहता है। इन खदानों से होने वाली कमाई से वह अपनी खोई हुई सैन्य ताकत को फिर से बढ़ाना चाहता है। सोलेडार पर कब्जा रूस के लिए एक बड़ी जीत का प्रतीक है। रूस ने कहा कि सोलेडार का कब्जा यूक्रेन में जारी विशेष सैन्य अभियान में मील का पत्थर है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन इसी शहर से डोनेट्स्क क्षेत्र में अपने आक्रामक सैन्य अभियान जारी रखे हुए था। ऐसे में सोलेडार पर नियंत्रण स्थापित होने से बखमुत में यूक्रेनी सैनिकों के लिए आपूर्ति मार्गों को काटना संभव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Submarine Belgorod से परमाणु सुनामी वाले टारपीडो का टेस्ट सफल, अब रूस को रोकना नामुमकिन