Hindi News

indianarrative

जान की भीख मांगता रह गया उक्रेनी सैनिक, फिर भी रुस ने कर दिया सर कलम

Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। (Russia-Ukraine War) इसमें दोनों देशो को काफी नुक्सान हो गया है। लेकिन कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस बीच क्रूरता का एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला है। एक हमले में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के एक जवान का सिर काट दिया। इस घटना का वीडियो आया है, जिसमें एक शख्स रूसी सैनिक होने का दावा कर रहा है। यूक्रेन ने यह वीडियो सामने आने के बाद युद्ध अपराध के रूप में इसकी निंदा की है। यह घटना कब की है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि यह 2022 का वीडियो (Video) है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश व्यक्ति बर्बरतापूर्ण तरीके से एक यूक्रेनी सैनिक का गला काट रहा है। जिस शख्स की गर्दन काटी जा रही, उसने हरे रंग की पोशाक और बाजू पर पीले रंग की पट्टी पहनी हुई है, जो आमतौर पर यूक्रेनी लड़ाकों द्वारा पहना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सैनिक बार-बार उसे जिंदा छोड़ने की भीख मांगता रहा। कथित तौर पर एक अन्य रूसी सैनिक ने अपने साथी से उसकी गर्दन को धड़ से अलग करने के लिए कहा। उसने कहा, ‘इसे यूक्रेन की राजधानी कीव में भेजो। जल्दी करो, काट दो।’

इस क्लिप में हत्यारे ने एक सफेद रिबन पहना था जो अक्सर कब्जे वाले यूक्रेन में रूसी सेना की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हमलावर का चेहरा देख कर लगता है कि वह एशियाई मूल का है।

सैनिक दुश्मन को मारना या प्रताड़ित करना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है

युद्ध के दौरान अगर कोई सैनिक दुश्मन सेना की ओर से पकड़ा जाता है तो वह युद्धबंदी होता है। उसे मारना या प्रताड़ित करना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कसम खाई है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इस युद्ध में कुछ ऐसा है, जिसे दुनिया नकार नहीं सकती। वह यह कि ये जानवर कितनी आसानी से हत्या कर सकते हैं। हम कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं और न ही हम हत्यारों को माफ करेंगे। हर एक चीज पर कानून काम करेगा।’

यह भी पढ़ें: तेल का खेल! सबको पीछे छोड़ रूस बना सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता, India-Russia की जोड़ी से क्या बढ़ने वाली हैं अमेरिका की मुश्किलें?

उन्होंने कहा कि नवीनतम वीडियो में दिखी हिंसा को भूला नहीं जा सकता और ऐसे कृत्यों के लिए रूसी सेना जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक नेता को प्रतिक्रिया देनी चाहिए। यह उम्मीद न करें कि इन घटनाओं को भुला दिया जाएगा। इस युद्ध में कुछ ऐसा है, जिसे दुनिया नकार नहीं सकती। वह यह कि ये जानवर कितनी आसानी से हत्या कर सकते हैं। हम कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं और न ही हम हत्यारों को माफ करेंगे। हर एक चीज पर कानून काम करेगा।