Hindi News

indianarrative

रूस की यूरोप को खुली धमकी, कहा- NATO में यूक्रेन के जाते ही शुरू हो जाएगा…

Russia Ukraine NATO Admission World War 3rd

Russia Threatens Western Countries: रूस ने अगर यूक्रेन पर परमाणु हमला (Russia-Ukraine) किया तो इसका जिम्मेदार वो नहीं बल्कि पश्चिमी देश होंगे। क्योंकि, पुतिन के लाख मना करने के बाद भी पश्चिमी देश (Russia Threatens Western Countries) यूक्रेन की मदद करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही इस जंग की सबसे बड़ी वजह भी है। पश्चिमी देशों के चक्कर में ही आज यूक्रेन इस हालात में है। लेकिन, इसके बाद भी जेलेंस्की को कोई फिक्र नहीं है। पश्चिमी देश दुनिया को रूस से दूरी बनाने के लिए कहते हैं। लेकिन, ये यूक्रेन को पूरी तरह से समर्थन देंगे क्यों? क्योंकि, पश्चिमी देशों को कोई अगर टक्कर दे सकता है तो वो है अकेला रूस। यही वजह है कि अमेरिका, यूक्रेन के जरिए रूस को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। अब रूस ने एक बार फिर से पश्चिमी देशों को खुली (Russia Threatens Western Countries) चेतावनी दे दी है कि, अगर यूक्रेन को नाटो में शामिल किया तो तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो जाएगा। यानी कि रूस न्यूक्लियर अटैक कर देगा।

यह भी पढ़ें- 75 मिसाइलों के हमले से दहला यूक्रेन, राष्ट्रपति दफ्तर भी तबाह- जान बचा कर भागे Zelensky!

रूस ने कहा- यूक्रेन को पता है उसकी हरकत से शुरू हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध
यूक्रेन ने उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। इस बीच अब रूस ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन को नाटो में शामिल किया गया तो इससे तीसरा विश्‍वयुद्ध भड़क सकता है। रूस के सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्‍जेंडर वेनेडिकतोव ने कहा, यूक्रेन को पूरी तरह से पता है कि इस तरह के एक कदम से इस बात की गारंटी है कि तीसरा विश्‍वयुद्ध भड़क सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि रूस का मानना है कि यूक्रेन की मदद करना यह दर्शाता है कि पश्चिमी देश इस संघर्ष का प्रत्‍यक्ष रूप से हिस्‍सा हैं। अलेक्‍जेंडर वेनेडिकतोव की यह धमकी ऐसे समय पर आई जब संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में एक प्रस्‍ताव पारित हुआ है जिसमें कहा गया है कि रूस की ओर से यूक्रेन के क्षेत्र को काटकर अपने में मिलाना अवैध है। इस बीच रूस के भीषण हमलों का दौर जारी है और राजधानी कीव को ईरान के आत्‍मघाती ड्रोन ने निशाना बनाया है। इससे पहले रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने भी प्रत्‍येक हथियार के इस्‍तेमाल की धमकी देकर परमाणु हमले की आशंका को बढ़ा दिया था।

यह भी पढ़ें- Putin को मिला इस देश का साथ, कहा- एकसाथ मिलकर करेंगे Ukraine पर हमला!

जंग में और ज्यादा आग लगाने का काम करेगा नाटो
नाटो ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, वो इस जंग में आग लगाने का काम कर रहा है। वो यूक्रेन की सुरक्षा के लिए उसे हथियार नहीं बल्कि ये जंग जारी रखने के लिए उसे हथियार दे रहा है। नाटो देशों ने फिर ऐलान किया है कि, वे यूक्रेन को और ज्‍यादा सैन्‍य सहायता और एयर डिफेंस सिस्‍टम देंगे ताकि वह रूसी हमलों का सामना कर पाए। यह भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन को अमेरिका अपना पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम दे सकता है जो उसने ताइवान को भी दे रखा है।