Hindi News

indianarrative

Russia की ब्रिटेन को धमकी, कहा-सुधर जाओ वरना लंदन में गिरेंगी मिसाइलें

Russia Warns Britain

Russia Warns Britain: रूस-यूक्रेन जंग खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर यूक्रेन को पूरे पश्चिमी देशों का साथ मिला हुआ है तो दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन पूरे पश्चिमी देशों और यूक्रेन से अकेले लड़ रहे हैं। यूक्रेन अब तक पश्चिमी देशों की बदौलत लड़ रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस संग अन्य पश्चिमी देश युद्ध के लिए जरूरत के हथियार, मिसाइलें, जेट्स, ड्रोन, गोला-बारूद प्रोवाइड करा रहे हैं। साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं। अब रूस ने एक बार फिर से पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्व सलाहकार सेरगेई मारकोव ने यूक्रेन युद्ध में दखल के चलते ब्रिटेन (Russia Warns Britain) को धमकी देते हुए कहा कि, यदि युनाइटेड किंगडम का ऐसा ही आक्रामक रवैया जारी रहा तो फिर मिसाइलों का निशाना लंदन (Russia Warns Britain) भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Putin की धमकी से पश्चिमी देशों में भगदड़, बोले- रूस पीछे नहीं हटेगा

ब्रिटेन तक जा सकती हैं रूस की मिसाइलें
अपने एक बयान में मारकोव ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम्हारे शहरों को निशाना बनाय जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुबह सबके लिए अच्छी नहीं है। फिलहाल मारकोव मॉस्को यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशंस के प्रोफेसर हैं। एक दौर में वह व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि, व्लादिमीर पुतिन ने आपको बता दिया है कि वे पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। इसमें ग्रेट ब्रिटेन भी शामिल है। यदि रूस के खिलाफ ब्रिटेन ने अपना आक्रमणकारी रवैया जारी रखा तो फिर ऐसा हो सकता है। यदि ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने रूस को बर्बाद करने का अपना प्लान बंद नहीं किया तो फिर लंदन की जनता को समझना चाहिए कि वे भी परमाणु हथियारों की जद में हैं।

रूस की चेतावनी को गंभीरता से ले पश्चिमी देश
पुतिन के पूर्व सलाहकार की इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जा रहा है। यूरोपीय देशों पर यूक्रेन को बड़े पैमाने पर हथियार देने के आरोप लगाते हुए मारकोव ने कहा कि यह युद्ध जो बाइडेन, ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और मौजूदा प्रधानमंत्री लिज ट्रस की सनक के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन देशों ने ही यूक्रेन को हथियार दिए हैं और उसे युद्ध के लिए उकसाया है।

यह भी पढ़ें- Ukraine-Russia प्रोपेगण्डा वॉर में पुतिन की हार और जेलेंस्की जीत गए?

गौरतलब हो कि, जब दुनिया इस जंग को रुकने की आस लगाकर बैठी थी तो इस बीच रूस ने इस युद्ध को और आगे बढ़ाने के संकेत दे दिये हैं। उन्होंने मंगलवार को ही 20 लाख की रिजर्व सेना में से 3 लाख सैनिकों को यूक्रेन भेजने का ऐलान किया था। इससे माना जा रहा है कि, रूस की ओर से यूक्रेन पर हमलों को तेज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम यूक्रेन का मदद करने वाले देश भी देख सकते हैं।