Hindi News

indianarrative

रूस पर बरपेगा क़हर! Putin के खिलाफ महासेना बना रहा है यह देश, 15 अगस्त को करेगा शक्ति प्रदर्शन

नाटो के सदस्य देश और रूस (Russia) में हमेशा से ही एक दरार रही है। ऐसा ही देश है पोलैंड जो रूस से सीधा युद्ध करने के लिए रूस को चेतावनी दे रहा है। पोलैंड रूस से जंग की घबराहट में अपनी सैन्य शक्ति बढ़ने में लगा हुआ है। हालांकि, उसकी सीमा रूस के परमाणु अड्डे के रूप में प्रसिद्ध कैलिनिनग्राद सटी हुई है। यहां पर रूसी नौसेना के उत्तरी बेड़े का मुख्यालय भी है। ऐसे में पोलैंड को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। इस कारण पोलैंड अपनी रक्षात्मक क्षमता पर पूरा ध्यान दे रहा है। पोलैंड 15 अगस्त को अपने सशस्त्र बल दिवस पर एक भव्य परेड का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन करने की भी योजना बना रहा है। इस परेड में उन हथियारों को शामिल किया जाएगा, जिसे पोलैंड ने हाल में ही हासिल किया है। पोलिश रक्षा मंत्री मारियस ब्लास्ज़क ने कहा है कि यह परेड राजधानी वारसॉ में आयोजित की जाएगी।

12 से 15 अगस्त तक सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा

पोलिश रक्षा मंत्रालय के एक वीडियो में ब्लास्ज़क ने कहा कि इस साल 12 से 15 अगस्त तक सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान 15 अगस्त को वारसॉ में एक सैन्य परेड भी होगी। मंत्री ने घोषणा की कि उस दिन देश के अत्याधुनिक सैन्य उपकरण जनता के सामने पेश किये जायेंगे। 2018 के बाद यह पहली बार है कि परेड राजधानी वारसॉ में आयोजित की जाएगी। पोलैंड ने कोविड महामारी के कारण 2020 और 2021 में और 2022 में यूक्रेन पर रूस (Russia) के आक्रमण के कारण इस सालाना परेड का आयोजन स्थगित किया था। इस परेड की शुरुआत 1919 से सिलेसियन विद्रोह में सिलेसिया के निवासियों की भागीदारी का सम्मान करने के लिए हुई थी।

पोलैंड पर हमला करेगा रूस ?​

पोलैंड लंबी अवधि के लिए अपनी सैन्‍य तैयारी को बढ़ाने जा रहा है। पोलैंड के रक्षा मंत्री मरिउस्‍ज ब्‍लास्‍जकजाक ने साफ किया कि उनका देश सेना पर जो खर्च करने जा रहा है, वह सीधे तौर पर रूसी नेताओं के लिए चेतावनी है। पोलैंड यह तैयारी तब कर रहा है जब उसे यूक्रेन के बाद रूसी हमले का खतरा मंडरा रहा है। रूसी सरकारी मीडिया पोलैंड को अक्‍सर चेतावनी देता रहता है।

तेजी से ताकत बढ़ा रही पोलिश सेना

पोलैंड के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम सभी इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि पोलिश सेना तेजी से विकास कर रही है। सेना में सैनिकों की संख्या और उपकरणों के आधुनिकीकरण दोनों तेजी से हो रहे हैं। पोलिश रक्षा मंत्रालय ने 9 जुलाई को ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें पोलैंड के अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों के सामने सभी सर्विसेज की अपनी सैन्य टुकड़ियों को दिखाया गया है। इस वीडियो के अंत में पोलैंड का सफेद और लाल झंडा दिखाया गया है।

इन हथियारों का प्रदर्शन कर सकता है पोलैंड

रक्षा मंत्री की घोषणा के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि इस परेड में अमेरिका से खरीदे गए एम1ए1 अब्राम टैंक, यूक्रेन में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके M142 HIMARS रॉकेट, जर्मनी से खरीदे गए लेपर्ड-2 टैंक, तुर्की से खरीदे गए बेकरटार टीबी2 ड्रोन, दक्षिण कोरिया से लिया गया के9 थंडर और क्रैब हॉवित्जर जैसे नए सिस्टम का प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि, इसे लेकर पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फिर भी उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए पोलैंड नए हथियारों का प्रदर्शन कर सकता है।

पोलैंड ने हथियार खरीदने की रफ्तार बढ़ाई

पोलैंड के रक्षा मंत्री ने वीडियो में दर्शकों को बताया कि उनका देश अमेरिका से HIMARS रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम, F-35 स्टील्थ फाइटर जेट और अब्राम्स युद्धक टैंक, साथ ही K239 चुनमू रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम और FA-50 हासिल करने के लिए आगे बढ़ा है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण को देखते हुए कई अन्य अत्याधुनिक हथियारों के अलावा दक्षिण कोरिया से हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Russia का यह ड्रोन देगा US क्लस्टर बम को जवाब! जाने कितना घातक है Putin का थर्मोबेरिक ड्रोन