Hindi News

indianarrative

रूसी फौजों ने तोड़ी Zelensky की कमर! सबसे अहम शहर पर की बड़ी Strike, देश छोड़ भागे यूक्रेनी राष्ट्रपति!

यूक्रेन के ओडेसा में रूसी सेना की बड़ी स्ट्राइक

रूस को यूक्रेन पर हमला बोले 4 महीने से ज्यादा हो गया और इतने दिनों में रूसी फौजों ने यूक्रेन के शहरों को खंडहर बना दिया है। लगातार लोग यूक्रेन छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच रूस ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए यूक्रेन के मुख्य शहरों पर हमला करना शुरू किया है। इसमें रूस को बड़ी कामयाबी भी मिल रही है और यूक्रेन इन प्रमुख शहरों से अपना कब्जा खोते जा रहे हैं। अब रूस ने यूक्रेन एक और खास शहर पर मिसाइल से हमाल किया है।

रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओदेसा के समीप एक तटीय शहर में शुक्रवार तड़के मिसाइल से हमला किया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब रूसी सेना काला सागर के एक प्रमुख द्वीप स्नेक आइलैंड से बृहस्पतिवार को पीछे हट गई। हमले के वीडियो में ओदेसा के दक्षिण पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से शहर सेरहिव्का में इमारतों का मलबा देखा गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूस बमवर्षक विमानों द्वारा छोड़ी गई तीन एक्स-22 मिसाइल एक इमारत और दो शिविरों पर गिरी। ओदेसा यूक्रेन का अहम बंदरगाह शहर है। इसके साथ ही रूसी सैनिक पूर्वी लुहान्स्क प्रांत को घेरने की कोशिशों में जुटे हैं। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने स्नेक आइलैंड से सेना की वापसी को 'सद्भावना संकेत' करार दिया। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिक लुहांस्क में यूक्रेनी सेना के प्रतिरोध के आखिरी गढ़ लुहांस्क को घेरने की कोशिशों में जुटे हैं, जो डोनबास क्षेत्र के तहत आने वाले दो प्रांतों में से एक है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही हेदई ने कहा कि रूस लिसिचांस्क शहर को घेरने की कोशिश कर रहा है और शहर की एक पुरानी तेल रिफाइनरी पर कब्जा करने के लिए लड़ रहा है। उन्होंेन कहा कि शहर में भीषण बमबारी हो रही है।